अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया : परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे

Posted by: Mahender Bansal 21 mins ago in Politics Leave a comment

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने आह्वान किया कि प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें। कोरोना संक्रमण काल में योग एक विश्वसनीय सुरक्षा कवच है। नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आत्मबल बढ़ता है। तन मन स्वस्थ रहता है।