धोनी को इस शख्स ने दी थी सुशांत की मौत की खबर, सुनकर हो गई थी ऐसी हालत

भारत को दो बार क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जिताने वाले कप्‍तान एमएस धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटॉल्‍ड स्‍टोरी में उनकी भूमिका निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत उनके काफी करीब थे।

नई दिल्ली: भारत को दो बार क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जिताने वाले कप्‍तान एमएस धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटॉल्‍ड स्‍टोरी में उनकी भूमिका निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत उनके काफी करीब थे। बायोपिक की शूटिंग से पहले वह एमएस धोनी के साथ समय बिताकर उनके तौर-तरीकों को समझा था। फिल्‍म रिलीज से पहले भी दोनों कई बार एक साथ नजर आए। यूं कहें कि दोनों दोस्त बन गए थे। रविवार को जब सुशांत की आत्महत्या की खबर आई तो धोनी सन्न रह गए।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पिता की हालत बिगड़ी, बेटे की मौत से हैं सदमे में

धोनी को खबर मिलते ही…

सुशांत की मौत पर किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा। धोनी को भी जैसे इस खबर के बारे में मालूम चला तो वह एकदम से चुप हो गए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी बायोपिक के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय ने धोनी को फोन कर इस असहनीय घटना के बारे में बताया। नीरज पांडे ने यह भी बताया कि धोनी को फोन करने के बाद उन्‍होंने उनके दो करीबी दोस्‍तों को भी यह बात बताई। सभी इस खबर से उदास हो गए थे। नीरज ने बताया कि मैंने जैसे ही धोनी को बताया तो ऐसा लगा जैसे वो बदहवाश हो गए हों।

ये भी पढ़ें:

उनके हेलिकॉप्टर शॉट के कायल थे धोनी

बता दें कि बायोपिक में सुशांत की मेहनत और एक्टिंग को देखकर धोनी खुद भी उनके फैन हो गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने बैटिंग की जो कौशलता दिखाई, उससे तो धोनी कायल हो गए थे। उनके हेलिकॉप्टर शॉट खेलने के तरीके पर धोनी दिल हार बैठे थे। बता दें कि सुशांत सिंह को भी क्रिकेट से काफी लगाव था और वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह क्रिकेट के नेशनल स्तर के खिलाड़ी भी रहे। उसी दौरान उन्होंने परिवार की उम्मीदों को देखते हुए इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया। उनके क्रिकेट की एक झलक सचिन और धोनी भी पा चुके थे। सुशांत सिंह राजपूत ने ऑन फील्‍ड एक्‍शन में मास्‍टर होने के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे के साथ करीब 9 महीने का समय बिताकर कीपिंग एक्शन में महारत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: