अक्षय पात्र वृंदावन का सराहनीय कार्य, जरूरतमंदों को बांटा राशन सामग्री का किट

अक्षय पात्र वृंदावन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जरूरतमंदों को राशन सामग्री का किट वितरित किया। इसके साथ ही लोगों को सफेद रंग का गमझा भी भेट किया।

लखनऊ: अक्षय पात्र वृंदावन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जरूरतमंदों को राशन सामग्री का किट वितरित किया। इसके साथ ही लोगों को सफेद रंग का गमझा भी भेट किया। आपदा प्रबंधन एवं नदी जल संरक्षण अभियान लोकभारती के संयोजक कैप्टन सुभाष ओझा ने जरूरत मंद लोगों के घर-घर जाकर राशन वितरण किया।

राशन सामग्री और गमझा पाकर जरूरत मंद लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई। राशन सामग्री के किट में आटा, दाल, चावल, तेल और मसाला इत्यादि शामिल था।

कोरोना संकट के दौर में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया गया जो कि अक्षय पात्र वृंदावन का एक सराहनीय कार्य है।