मुनीम की हुई निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारे को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

जनपद में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन हत्या जैसी घटनाएं घट रही हैं। पुलिस भी अपराधियों से कम नहीं है घटना के तुरंत बाद…

Published by Ashiki Patel Published: June 11, 2020 | 8:52 pm
Modified: June 11, 2020 | 8:59 pm

अयोध्या: जनपद में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन हत्या जैसी घटनाएं घट रही हैं। पुलिस भी अपराधियों से कम नहीं है घटना के तुरंत बाद मामले का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसके बावजूद भी एक बाद एक घटनाएं हो रही हैं। अभी जिला मुख्यालय पर थाना कैंट में डॉक्टर के भाई की अर्ध जली लाश मिली थी जिसकी चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि रुधौली थाना क्षेत्र में ईट भट्ठा पर मुनिमी का काम करने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी गयी।

ये भी पढ़ें: आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रवासी मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी

फिलहाल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी सदर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली के साथ पुलिसकर्मियों ने कल रात हुई घटना में दर्ज कर अभियुक्त आलेख पुत्र निराकर, सहदेव पुत्र नन्हे सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का ऑफर: खुद ले रहा कर्ज, अब भारत को देगा मदद के लिए पैसा

जिस पर मृतक विनोद कुमार श्रीवास्तव (मुनीब रूमी भट्ठा सराय मुगल) को नशे की हालत में बहाने से बुलाकर, कुल्हाड़ी से विनोद कुमार श्रीवास्तव के सिर पर आलेख व सहदेव द्वारा वार करके हत्या करने के जुर्म में 24 घण्टे के अन्दर एक आरोपी सहदेव पुत्र नन्हे सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही बताया कि अभियुक्त आलेख को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभियुक्त सहदेव के निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 अदद आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।

रिपोर्ट: नाथ बख्श सिंह

ये भी पढ़ें: आखिर कौन है लालू का तीसरा बेटा तरुण, JDU के धमाके से गरमाई बिहार की सियासत

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।