
गुवाहाटी: बीते कई दिनों से जानवरों पर क्रुरता की हद पार करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। कभी हथिनी तो कभी गाय नहीं तो कुत्ता। ऐसे में अब सामने आई है तेंदुए के साथ लिंचिंग की घटना। आमतौर में मॉब लिंचिंग में भड़की हुई भीड़ इंसानों को पीट-पीट कर मौत की नींद सुला देती है। लेकिन गुवाहाटी में जो वारदात हुई उसमें भीड़ ने तेंदुए के पहले सारे दांतें तोड़ दिए और फिर उसकी जान लेने पर अमादा होे गए और उसे भी मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद उस तेंदुए को पूरे शहर में परेड कराया। हालांकि मामले की तफ्तीश चल रही है।
ये भी पढ़ें…भारत में भी कोरोना तोड़ेगा रिकाॅर्ड, जुलाई में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे
तेंदुआ को लेकर शहर में घूम रहे
गुवाहाटी की इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि 4-5 लोगों ने तेंदुआ को पकड़ रखा है। वो खूब तेजी से उसे हवा में लहरा रहे हैं। इसके साथ में लोगों की भीड़ है जो शोर मचा रही है। ये सब तेंदुआ को लेकर शहर में घूम रहे हैं।
I request @Manekagandhibjp to tweet about this parade locals of Assam killed a leopard and are carrying out procession , Guys kindly RT so that she may hear us . pic.twitter.com/2O83N9VOpr
— Dilsedesh (@Dilsedesh) June 7, 2020
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस सिलसिले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कामरूप ईस्ट डीविजन के डीएफओ राजीब बरुआ ने कहा कि ये 8 साल का तेंदुआ था, जिसे लोगों ने रस्सी के सहारे पकड़ा था। उन्होंने कहा कि तेंदुआ का दांत निकाला गया, इसलिए आरोपियों पर अवैध शिकार का भी मुकदमा चलेगा।
ये भी पढ़ें…पाक मीडिया भी हुआ सीएम योगी का मुरीद, कोरोना संकट के दौर में ऐसे किया काम
तेंदुआ को किसी ने पकड़ा
तेंदुए की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का फिलहाल इंतज़ार है। राजीव बरुआ ने कहा, ‘हमें सुबह 5 बजे किसी ने कॉल करके बताया कि एक तेंदुआ को किसी ने पकड़ा है। जब तक हमारे लोग वहां पहुंचते तेंदुआ भाग चुका था। इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने तेंदुए को जंगल तक पीछा किया और फिर से उसे मार दिया।
ये भी पढ़ें…दिल्ली में इलाज के लिए जरुरी ये दस्तावेज, अस्पताल जाने से पहले, ले जाएं साथ