Live: UP में टूटा कोरोना के नए मामलों को रिकाॅर्ड, डेथ रेट में दिल्ली-मुंबई से आगे ये शहर

भारत में अनलॉक 1.0 घोषित है। इस बीच दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आठ जून से और अधिक रियायते दी जाने लगी।

नई दिल्ली: भारत में अनलॉक 1.0 घोषित है। इस बीच दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आठ जून से और अधिक रियायते दी जाने लगी। जैसे, धार्मिक स्थल खुलने, होटल और रेस्ट्रोरेंट सेवा शुरू होने आदि से संक्रमितों के आंकड़ों में अधिक इजाफा होने की सम्भावना है।

Unlock 1.0- भारत में कोरोनावायरस

संक्रमितों की संख्या 2 लाख 26 हजार 676 हो गई है। राज्यों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9952 नए मामले सामने आए, जो इससे पहले बुधवार को आए संक्रमितों की संख्या से ज्यादा हैं। बता दें कि बुधवार को 9638 मरीज मिले थे।

Live Updates

 

भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और मुंबई में है। देश के कुल कोरोना मामलों में 20 प्रतिशत केस तो अकेले मुंबई से आए हैं। हालांकि भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर सर्वाधिक मौतें गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुई हैं। इतना ही नहीं प्रति सौ कोरोना मामलों (केस फैटलिटी रेट-CFR) पर सर्वाधिक डेथ रेट भी अहमदाबाद में ही है।

ये भी पढ़ेंः चप्पल कांड पर मचा बवाल: कांग्रेस ने बोला बड़ा हमला, टिकटॉक स्टार पर केस दर्ज


यूपी में रिकॉर्ड 502 कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस में पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा मामले आने का रिपोर्ट बना है। यहां शुक्रवार को अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकॉर्ड है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। नए 502 मरीजों के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 9733 हो गई है। इनमें से एक्टिव मरीज 3828 हैं। 5648 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 257 की मौत हुई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।