मजदूरों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ, प्रवासियों को ऐसे पहुंचाएंगे घर

खबरों की माने तो बच्चन जी जल्द ही मुंबई से 10 बसें उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए रवाना करेंगे |

Published by Rahul Joy Published: May 27, 2020 | 11:44 am
Modified: May 27, 2020 | 12:00 pm
amitabh bacchan

amitabh bacchan

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से जहाँ कुछ लोग घर में ही बंद हो गए है, वहीँ दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी है जो अपने घर जाने को तरस गए हैं | कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया था जिसकी वजह से सारी बसें और ट्रेनों को भी बंद करवा दिया था | इसी वजह से कई मजदुर भाई और बहने अपने अपने घर नहीं जा सकें थे |

इन्ही लोगों के लिए भगवान बनकर आएं बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद | अब इस कड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है | सोनू सूद के बाद अमिताभ बच्चन भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं | खबरों की माने तो बच्चन जी जल्द ही मुंबई से 10 बसें उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए रवाना करेंगे |

महाराष्ट्र में सियासी संकट, CM उद्धव की सहयोगी पार्टियों के साथ अहम बैठक

बसें भेजने की प्लानिंग 

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन जी और उनकी उनकी टीम अलग अलग तरीके से प्रवासी मजदूरो की मदद कर रही हैं | वह लोग प्रवासी मजदूरो को फूड पैकेट्स, ड्राई फूड पैकेट्स, पानी की बोतल, चप्पल आदि चीजें बाट रही हैं |

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन की टीम कई प्रवासी मजदूरों को बस से मुंबई से उत्तर प्रदेश पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है | सूत्रों की माने तो टीम इस गुरुवार (28 मई) को हाजी अली से यूपी के लिए 10 से ज्यादा बसें भेजने के लिए प्लानिंग कर रही है |

अस्पतालों में बाटी पीपीई किट 

यहीं नहीं अमिताभ बच्चन जी ने हाल ही में मुंबई में कई जगह 20 हजार पीपीई किट्स और फूड पैकेट्स डोनेट किए हैं | अमिताभ बच्चन कई सरकारी प्रोजेक्टस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक किया जा सके | उनकी टीम भी अभी तक कई मास्क, सैनिटाइजर और 20 हजार से भी ज्यादा पीपीई किट्स मुंबई के अस्पतालों में बांट चुकी है |

Covid-19 वैक्सीन: शख्स का पहली खुराक में हाल बेहाल, हो रहा बुरा असर