Live: देश में घरेलू उड़ाने शुरू, महाराष्ट्र में एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव

लॉकडाउन की वजह से दो महीनो से बंद हवाई सेवा आज से बहाल हो गयी। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़ कर देश के सभी राज्यों में आज से घरेलू उड़ानें शुरू हो गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4:45 बजे पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई।

नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से दो महीनो से बंद हवाई सेवा आज से बहाल हो गयी। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़ कर देश के सभी राज्यों में आज से घरेलू उड़ानें शुरू हो गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4:45 बजे पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई।

Lockdown -4 भारत में कोरोना वायरस

कोरोना के 1 लाख 31 हजार के पार कंफर्म केस आ चुके हैं। एक दिन में 6,767 नए केस सामने आए हैं. कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,867 हो गई है। देश में कोरोना के 73560 एक्टिव केस हैं, जबकि कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 54,441 है।

Live Updates

कैबिनेट मंत्री का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के एक और कैबिनेट मंत्री का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं। वो 5 दिन पहले मुंबई से नादेड़ गए थे। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए नादेड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

ये भी पढ़ेंः राफेल लड़ाकू विमानों पर फ्रांस का बड़ा एलान, कोरोना संकट का नहीं होगा कोई असर


बंगाल- आंध्रा छोड़ पूरे देश में विमान सेवा शुरू

लॉकडाउन के चौथे चरण में 25 मई से घरेलू उड़ान सेवा को भी फिर से शुरू कर दिया गया, लेकिन अभी भी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हवाई सेवा की शुरुआत नहीं होने वाली है।

ये भी पढ़ेंः रेलवे का नया प्लान: अब इतने यात्रियों को ही मिलेगी ट्रेन में सफर की अनुमति

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा और जम्मू-कश्मीर उन कुछ राज्यों में से हैं, जिन्होंने उनके राज्य के हवाई अड्डों पर उतरने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग पृथक-वास के नियम तय किए हैं। कुछ राज्यों ने जहां यात्रियों को अनिवार्य संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में रखने का फैसला लिया है, वहीं कई अन्य ने उन्हें घर और पृथक-वास केन्द्रों में रखने की बात कही है।


संक्रमितों का आंकड़ा 6268 पहुंच

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 254 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 6268 पहुंच चुका है। जिसमें 2569 केस एक्टिव हैं और 3538 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। साथ ही कोरोना वायरस के कारण अब तक 161 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।