
15 May : आज धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन भी है.
देश दुनिया के इतिहास में 15 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा
1242 : दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।
1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1907: भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।
1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।
1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।
1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।
1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।
1967: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म।
1993 : भारत के ''प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन
1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।
2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2005 : 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)