
गुना: मजदूरों के पलायन के साथ ही उनके साथ हादसों का सिलसिला भी जारी है। गुरूवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत के बाद अब ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आया, जहां एक हादसे में यूपी लौट रहे 9 मजदूरों की मौत हो गयी तो वहीं करीब 52 मजदूर गंभीर घालय हो गए।
यूपी आ रहे 60 से ज्यादा मजदूरों के साथ गुना में सड़क हादसा :
मध्य प्रदेश के गुना जिले में 60 से ज्यादा मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रहनेवाले थे और महाराष्ट्र में काम करते थे। मजदूर महाराष्ट्र से वापस अपने राज्य लौट रहे थे। इसी बीच एमपी के गुना जिले में कैंट थानाक्षेत्र में यात्री बस की टक्कर कंटेनर से हो गई। बताया जा रहा है मजदूर अपने परिवार के साथ कंटेनर में सवार थे।
ये भी पढ़ेंःमजदूरों की लाशों से यूपी में हाहाकार: 6 को मिली दर्दनाक मौत, दिखा खौफनाक मंजर
9 मजदूरों की मौत, 52 घायल
हादसा इतना भीषण था कि देखते ही देखते 9 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 52 मजदूर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कंटेनर का ड्राइवर घटना स्थल से भाग गया। पुलिस प्रशासन ने इस दुर्घटना की जानकारी में बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। हलांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
मुजफ्फरनगर में बस ने मजदूरों को कुचला
गौरतलब है कि आज ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सहारनपुर रोड पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। कई मजदूर पैदल घर वापसी कर रहे थे, कि तभी उन्हें एक बस ने रौंद दिया। मजदूर पंजाब में काम कर रहे थे और बिहार जा रहे थे। पैदल चलते चलते आज वे मुजफ्फरनगर कोतवाली के सहारनपुर रोड पर पहुंचे। सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को अचानक एक रोडवेज बस ने पीछे से आते हुए कुचल दिया। हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।