शिल्पा ने किया खुलासा: इसलिए लेना पड़ा था इसका सहारा, सामने थी परेशानियां
शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। लेकिन उन्हें इस दौरान काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। उन्होंने अपने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो इस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थीं।
Published by
Shreya Published: May 12, 2020 | 1:31 pm
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ना केवल अपनी फिल्मों और एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने आप को इस कदर फिट रखा है कि उनकी त्वचा को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी फिट दिखने वाली एक्ट्रेस को भी स्वास्थ को लेकर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
समिशा के जन्म के दौरान करना पड़ा मुश्किलों का सामना
जैसा कि आप सभी को पता है कि शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। लेकिन उन्हें इस दौरान काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। उन्होंने अपने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो इस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थीं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समिशा कुंद्रा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। समिशा के जन्म के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को कई यूजर्स ने ट्रोल किया था। उनका कहना था कि बच्चे को जन्म देने के लिए बॉडी ना खराब करनी पड़े इसलिए शिल्पा शेट्टी ने सरोगेसी का सहारा लिया है।
बहुत दिनों बाद शिल्पा ने अब इसके पीछे की वजह बताई है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का सहारा क्यों लिया? उन्होंने बताया कि एक बीमारी की वजह से वो मां नहीं बन पा रही थीं। शिल्पा ने बताया कि प्रेग्नेंट होने के बावजूद इस बीमारी की वजह से उनके मिसकैरिज भी हुए। जिसके बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया।
शिल्पा शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो वियान के बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही थीं। लेकिन ऑटो इम्यून नाम की बीमारी से जूझने के चलते वो बच्चा कंसीव नहीं कर पा रहीं थी। इस बीमारी की वजह से उन्हें मिसकैरिज भी हुए। उन्होंने बताया कि वो नहीं चाहती थी कि वियान ही उनका इकलौता बच्चा रहे। शिल्पा का कहना है कि भाई-बहन का होना बेहद जरूरी होता है। इसके बाद उन्होंने कई ऑप्शन के बारे में सोचा। लेकिन आखिरी में सबसे परेशान होकर उन्होंने सरोगसी का सहारा लिया।
एक्ट्रेस ने बताया कि सरोगेसी में भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उसके बाद तीन-चार कोशिशों के बाद उन्हें समिशा मिली। बता दें कि समिशा कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी को हुआ है, जबकि उनके बेटे वियान का जन्म 21 मई को हुआ था। शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी।
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।