AMN
भारतीय आयुर्विज्ञान अनंसुधान परिषद – आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र राज्य स्वास्थ्य विभागों और उससे संबंधित लोगों के सहयोग से जिलास्तर पर जनसंख्या आधरित सर्वेक्षण कर रहा है। इसका उद्देश्य जिलास्तर कोविड-19 संक्रमण के फैलाव की निगरानी करना है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इसके अन्तर्गत हर जिले से हर सप्ताह दो सौ नमूने और हर महीने आठ सौ नमूने लिए जायेंगे। प्रत्येक जिले से छह सार्वजनिक और चार निजी स्वास्थ्य सेवाओं सहित दस स्वास्थ्य सेवाओं का चयन किया जायेगा। इसके अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं, ओपीडी के मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया जाएगा।