
भारतीय रेलवे मंगलवार से कुछ रूट्स पर ट्रेनें शुरू कर रहा है. (फाइल फोटो)
खास बातें
- भारतीय रेलवे कल से शुरू कर रहा रेल सेवाएं
- आज शाम 4 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग
- IRCTC की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं टिकट
कोरोना (Coronavirus) संकट के बीच भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 12 मई (मंगलवार) से कुछ यात्री ट्रेनों की सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है. सभी ट्रेनें नई दिल्ली से चलेंगी और इनमें एसी (AC) कोच होंगे. अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि कौन सी ट्रेनें चलेंगी, कहां से कहां तक ट्रेनें चलेंगी, इनकी टाइमिंग क्या होगी. इन ट्रेनों में किन यात्रियों को यात्रा करने का अधिकार होगा और इसके लिए क्या शर्तें होंगी. आपको बता दें कि इन ट्रेनों में कोई भी व्यक्ति सफर कर सकता है और उसके पास मान्य टिकट होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें
Coronavirus lockdown: केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा- इलाज, ट्रेन व अन्य सुविधाओं को आसान बनाने को करें सहयोग
कल से शुरू हो रही रेल सेवा के लिए आज से होगी बुकिंग, टिकट बुक कराने से पहले इन 5 बातों का रखें विशेष ख्याल
Lockdown: दिल्ली के गुरुद्वारों में बढ़ गई भोजन करने वालों की तादाद, लेकिन दान में आई कमी
12 मई से कई पैसेंजर ट्रेन भी चलेंगी. इसके बाद रेलवे कुछ नए रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चला सकता है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिकटों की बुकिंग सोमवार शाम 4 बजे से IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी. फिलहाल एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. यात्रा के टिकट के लिए कहीं भी काउंटर नहीं खोला जाएगा. यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा. किसी भी यात्री में कोरोना के कोई भी लक्षण पाए जाने पर उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. इन ट्रेनों में स्टॉपेज भी काफी कम होंगे.
इन रूट्स पर चलेंगी 30 ट्रेनें
कहां से कहां तक | बारम्बारता | रास्ते के स्टेशन | तिथि से |
---|---|---|---|
हावड़ा (1650) - नई दिल्ली (1000) | रोज़ | आसनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, पारसनाथ, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 12 मई |
नई दिल्ली (1655) - हावड़ा (0955) | रोज़ | 13 मई | |
राजेंद्र नगर (1900) - नई दिल्ली (0740) | रोज़ | पटना जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 12 मई |
नई दिल्ली (1715) - राजेंद्र नगर (0530) | रोज़ | 13 मई | |
डिब्रूगढ़ (2035) - नई दिल्ली (1015) | रोज़ | न्यू तिनसुकिया, मरियानी जंक्शन, दीमापुर, दिफू, लम्डिंग जंक्शन, चापरमुख जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू बोंगईगांव, कोकराझार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार जंक्शन, नौगचिया, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 14 मई |
नई दिल्ली (1610) - डिब्रूगढ़ (0700) | रोज़ | 12 मई | |
नई दिल्ली (2040) - जम्मू तवी (0545) | रोज़ | लुधियाना, पठानकोट कैन्ट, कठुआ | 12 मई |
जम्मू तवी (1940) - नई दिल्ली (0500) | रोज़ | 13 मई | |
बेंगलुरू (2000) - नई दिल्ली (0555) | रोज़ | श्री सत्य साई प्रशांति निलयम, धर्मवरम जंक्शन, अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, रायचूर, सेरम, सिकंदराबाद जंक्शन, काज़ीपेट जंक्शन, बलहारशाह, नागपुर, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, आगरा कैन्ट | 12 मई |
नई दिल्ली (2045) - बेंगलुरू (0640) | रोज़ | 14 मई | |
तिरुअनंतपुरम (1915) - नई दिल्ली (1240) | मंगल, गुरु, शुक्र | कोल्लम, अल्लप्पी, एरनाकुलम जंक्शन, त्रिशूर, शोरानूर, जंक्शन, कोझीकोड, कन्नूर, कासरगोड, मंगलौर, उडुपी, करवार, मडगांव, सावंतवाडी रोड, रत्नागिरी, पनवेल, वसई रोड, वडोदरा, कोटा | 15 मई |
नई दिल्ली (1055) - तिरुअनंतपुरम (0525) | मंगल, बुध, रवि | 13 मई | |
चेन्नई सेंट्रल (0605) - नई दिल्ली (1025) | शुक्र, रवि | विजयवाड़ा, वारंगल, बलहारशाह, नागपुर, भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा | 15 मई |
नई दिल्ली (1555) - चेन्नई सेंट्रल (2040) | बुध, शुक्र | 13 मई | |
बिलासपुर (1400) - नई दिल्ली (1055) | सोम, गुरु | रायपुर जंक्शन, दुर्ग, राज नंदगांव, गोंडिया जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी, ग्वालियर | 14 मई |
नई दिल्ली (1545) - बिलासपुर (1200) | मंगल, शनि | 12 मई | |
रांची (1710) - नई दिल्ली (1055) | गुरु, रवि | बरका काना, डाल्टनगंज, गरवा रोड जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 14 मई |
नई दिल्ली (1600) - रांची (1030) | बुध, शनि | 13 मई | |
मुंबई सेंट्रल (1700) - नई दिल्ली (0835) | रोज़ | बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागडा, कोटा | 12 मई |
नई दिल्ली (1625) - मुंबई सेंट्रल (0815) | रोज़ | 13 मई | |
अहमदाबाद (1740) - नई दिल्ली (0730) | रोज़ | साबरमती, मेहसाना, पालनपुर, आबू रोड, फालना, अजमेर, जयपुर, गुड़गांव, दिल्ली कैन्ट | 12 मई |
नई दिल्ली (1955) - अहमदाबाद (0940) | रोज़ | 13 मई | |
अगरतला (1830) - नई दिल्ली (1120) | सोम | अन्बासा, धर्मनगर, न्यू करीमगंज, बदरपुर जंक्शन, न्यू हैफलॉन्ग, होजई, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया जंक्शन, बारपेटा रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 18 मई |
नई दिल्ली (1950) - अगरतला (1330) | बुध | 20 मई | |
भुवनेश्वर (0930) - नई दिल्ली (1045) | रोज़ | कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली (खड़गपुर), टाटानगर जंक्शन, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमोह जंक्शन, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 13 मई |
नई दिल्ली (1705) - भुवनेश्वर (1725) | रोज़ | 14 मई | |
नई दिल्ली (1055) - मडगांव (1250) | शुक्र, शनि | तिविम, कुडल, रत्नागिरी, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन | 15 मई |
मडगांव (1000) - नई दिल्ली (1240) | सोम, रवि | 17 मई | |
सिकंदराबाद (1245) - नई दिल्ली (1040) | बुध | काज़ीपेट जंक्शन, बलहारशाह, नागपुर, भोपाल, झांसी | 20 मई |
नई दिल्ली (1555) - सिकंदराबाद (1400) | रवि | 17 मई |
भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएं. इस दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा. इन ट्रेनों की सभी कोच एसी होंगी और इनका स्टॉपेज भी कम होगा.
इन ट्रेनों के संचालन के बाद रेलवे कुछ अन्य मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें संचालित करेगा, हालांकि यह कोचों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा, क्योंकि 20,000 कोचों को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में आरक्षित किया गया है. वहीं, रोजाना 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में कोच रिजर्व किए गए हैं.
बताते चलें कि दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक ढाई लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 हो गई है.
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है. देश में अभी तक 2,206 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 20,917 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं.
VIDEO: 12 मई से यात्री ट्रेनें शुरू करेगा रेलवे