मशहूर एक्टर का बेटा आम बेच रहा, करोड़पति हैं इनके पिता

लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स अपने आप को बिजी रखने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। कोई अपने घर पर कुकिंग कर रहा है तो कोई अपने घरों की दीवार को खूबसूरत कलर से सजा रहा है।

मुंबई: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में आम लोगों से लेकर फिल्म जगत के लोग भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान सेलेब्स अपने आप को बिजी रखने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। कोई अपने घर पर कुकिंग कर रहा है तो कोई अपने घरों की दीवार को खूबसूरत कलर से सजा रहा है। साथ ही अपने बच्चों को भी इन एक्टिविटिस में शामिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बेहद जरूरी ये जानना: 3 जोन में कितने प्रतिशत है आबादी, क्या हुआ बदलाव

प्रकाश राज ने आम बेचते हुए बेटे की फोटो की शेयर

वहीं लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड और टॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बेटे वेदांत की एक प्यारी सी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वेदांत आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनके आसपास खूब सारे आम रखे हुए हैं। इस पिक को देखकर ऐसा लग रहा है कि वेदांत ने इन आमों को बेचने के लिए रखे हुए हैं।

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा…

बता दें कि प्रकाश राज ने अपने बेटे की जो फोटो शेयर की है, वो उनके फार्म की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि मेरा बेटा .. आम बेचने वाला .. हमारे फार्म में प्रकृति के साथ बातचीत में। घर रहें सुरक्षित रहें। यह वक्त भी गुजर जाएगा। इस फोटो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वेदांत की फोटो पर कमेंट करके उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ये कैसे हुआ: इन 2 देशों ने सभी को चौंका दिया, बिना लॉकडाउन कर दिखाया ऐसा

फार्म से अक्सर फोटो शेयर करते हैं प्रकाश

वहीं उन्होंने हाल ही में अपने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। ये फोटो भी फार्म से शेयर की गई थी। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि मेरे खेत में जीवन … प्रकृति का मजा ले रहा हूं .. बस इसे सुन रहा हूँ … जीवन सुंदर है …

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान प्रकाश राज अपने फार्म पर हैं। वो अक्सर अपने फार्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनके साथ उनका परिवार भी यहीं पर है। कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में एक्टर लोगों की मदद भी कर रहे हैं। वे 250 से अधिक बेघरों को खाना खिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड-हॉलीवुड से बड़ी खबर: साथ आए दोनों, अब करने जा रहे ये काम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।