जब फिरोज खान के इस बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, देश में कर दिया था बैन

इन्होंने “कुर्बानी, रात और दिन, औरत, आग, उपासना, यलगार और वेलकम” जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें सामाजिक मामलों में अपनी बेबाक राय रखते हुए देखा जाता था।

Published by suman Published: April 27, 2020 | 10:17 am
Modified: April 27, 2020 | 10:40 am

मुंबई : स्टाइल आइकॉन बॉलीवुड के फिरोज खान फैंस के बीच हमेशा से चर्चा में रहे। अपने नए लुक से वो फैंस के बीच उत्सुकता बनाए रखते थे। फिरोज खान का रोमांटिक दिलकश अंदाज़ और ड्रेसिंग सेंस और बेबाकीपन हमेशा चर्चा में रहा हैं। अक्सर उन्हें सामाजिक मामलों में अपनी बेबाक राय रखते हुए देखा जाता था।

एक बार  फिरोज खान को अपने बिंदास बोल के चलते पाकिस्तान का भी कोपभाजन बनना पड़ा था। उनका वहां जाने पर बैन लग गया। आज उनकी  पुण्यतिथ‌ि  हैं इस खास दिन पाकिस्तान से जुड़ा वो किस्सा न याद करें तो ….

यह पढ़ें….गर्भवती महिला ने खतरे में डाली लोगों की जिंदगी, इस अस्पताल के 32 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित

यहां लोग एक दूसरे के ही दुश्मन 

फिल्म ‘ताजमहल’ के प्रमोशन के लिए फिरोज खान जब पाकिस्तान गए थे तो वहां उन्होंने बेबाक होकर पाकिस्तान के खिलाफ बयान दिया। फिल्म के प्रमोशन के चलते पाकिस्तान के लाहौर में भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत एक सेक्युलर देश है। वहां के मुसलमान तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने उसी दौरान पाकिस्तान के खिलाफ बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस्लाम के नाम पर बनाया गया था लेकिन यहां के हालात बहुत ही खराब है। यहां लोग एक दूसरे के ही दुश्मन हैं। इस  बयान के बाद उस समय वहां के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने फिरोज खान का पाकिस्तान आने पर बैन लगा दिया था।

यह पढ़ें….सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आंतकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

 

 

ये मामला साल 2006 का है जब भारत के राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम थे और डॉ. मनमोहन सिंह पीएम के पद पर थे। फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। उनके पिता अफगान‌िस्‍तान से यहां आकर बसे थे। उनका मूल घर अफगानिस्तान के तनोली, गजनी में था। जबकि उनका मां का घर इरान में था। 27 अप्रैल 2009 में कैंसर से उनका निधन बेंगलुरु में ही हुआ।इन्होंने “कुर्बानी, रात और दिन, औरत, आग, उपासना, यलगार और वेलकम” जैसी फिल्मों में अभिनय किया।