प्रमुख सचिव सिंचाई ने एलेग्जेंडर क्लब में किया सामुदायिक रसोई का निरीक्षण

वहीं प्रमुख सचिव सिंचाई वेंकटेश ने आज कोरोना महामारी के अंतर्गत बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर गॉडविन होटल का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया। उन्होंने वहां डॉक्टर व स्टाफ से फोन पर उनका हालचाल जाना व उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

Published by SK Gautam Published: April 27, 2020 | 6:10 pm
Modified: April 27, 2020 | 6:12 pm

मेरठ: प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश ने आज एलेग्जेंडर क्लब में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भोजन को स्वयं चख कर भी देखा तथा उसकी गुणवत्ता को ठीक पाया। उन्होंने वहां उपयोग में लाई जा रही खाद सामग्री को देखा। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि एलेग्जेंडर क्लब में प्रतिदिन 2000 भोजन के पैकेट बनाए जा रहे हैं।

प्रमुख सचिव सिंचाई ने किया क्वॉरेंटाइन सेंटर गॉडविन होटल का निरीक्षण

वहीं प्रमुख सचिव सिंचाई वेंकटेश ने आज कोरोना महामारी के अंतर्गत बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर गॉडविन होटल का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया। उन्होंने वहां डॉक्टर व स्टाफ से फोन पर उनका हालचाल जाना व उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा की। गॉडविन होटल में करीब 55 डॉक्टर ड्यूटी उपरांत क्वॉरेंटाइन किए गए हैं।

ये भी देखें: मजबूर हैं साहब, सरकार में रहते हुए भी करें तो क्या करें

कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा जनपद के नोडल अधिकारी बनाए गए प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश ने वहां डॉक्टर अतुल ,नर्स पूजा व वार्ड बाय नदीम से फोन पर बात की तथा तथा डॉक्टर अतुल से व्हाट्सएप कॉल कर बात भी की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा डॉक्टर व स्टाफ का उत्साहवर्धन किया।

इसलिए डॉक्टरों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाता है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए गॉडविन होटल में करीब 55 डॉक्टर्स को ड्यूटी उपरांत क्वॉरेंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि नियमतरू कोरोना महामारी के अंतर्गत अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज में लगाए गए डॉक्टरों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाता है, उसके बाद वह नॉन कोरोना ड्यूटी में लगाए जाते हैं तथा उसके 15 दिन बाद वह कोरोना महामारी से संबंधित ड्यूटी पर लगाए जाते हैं।

ये भी देखें: लाइम लाइट से दूर रहकर जरुरतमंदों की मदद कर रहे भाजयुमो नेता अंकित चौधरी

इस दौरान जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ रेनू गुप्ता, अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : सादिक़ खान, मेरठ