
चीन के वुहान शहर से निकलकर कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को अपनी जद में ले लिया.
चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया को अपनी जद में लेने वाले कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में एपिसेंटर (केन्द्र) में मौजूद भारतीयों का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन और एक-दूसरे से दूरी ही इस जानलेवा बीमारी से बचाव के उपाय हैं. वुहान में मौजूद भारतीय नागरिकों ने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि बुधवार को लॉकडाउन खुलने के साथ ही उनकी 76 दिन लंबी कैद का अंत हुआ है. चीनी अधिकारियों ने बुधवार को वुहान शहर से लॉकडाउन समाप्त किया था, इस शहर में करीब 1.1 करोड़ लोग रहते हैं.
वुहान में काम कर रहे हाइड्रोबायोलॉजिस्ट अरुणजित टी. सत्रजित ने बताया, ‘‘73 दिन तक मैं अपने कमरे में रहा. आज मुझे सही-सही बोलने में दिक्कत हो रही है, इतने सप्ताह से मैंने बात ही नहीं की है क्योंकि सब अपने-अपने घरों में बंद थे.'' भारत ने एअर इंडिया के दो विशेष विमानों की मदद से करीब 700 भारतीयों को बाहर निकाला लेकिन केरल के रहने वाले अरुणजित ने तय किया कि वह वुहान में ही रुकेंगे और इस परेशानी का सामना करेंगे क्योंकि परेशानी वाली जगह से ‘‘भागना भारतीयों के लिए आदर्श'' नहीं है.
दुनिया में
भारत में
राज्यवार व जिलावार विवरण
राज्य | मामले | सक्रिय | ठीक हुए | मौत |
---|---|---|---|---|
DistrictCases Mumbai496 Pune131 Mumbai Suburban65 Thane31 Sangli24 Ahmednagar20 Nagpur16 Aurangabad8 Latur8 Palghar7 Raigad6 Satara5 Yavatmal4 Buldhana4 Osmanabad4 Hingoli2 Ratnagiri2 Washim1 Sindhudurg1 Nashik1 Amravati1 Kolhapur1 Jalna1 Jalgaon1 Gondia1 Details Awaited*294 | 1135 117 | 946 71 | 117 38 | 72 8 |
DistrictCases Chennai152 Coimbatore59 Dindigul44 Tirunelveli38 Erode32 Tiruchirappalli30 Ranipet28 Tiruppur27 Namakkal27 Madurai24 Karur23 Theni22 Chengalpattu19 Thoothukudi16 Villupuram16 Cuddalore13 Thiruvallur12 Thiruvarur12 Salem11 Virudhunagar11 Thanjavur11 Nagapattinam11 Tiruvannamalai9 Kanchipuram7 Vellore6 Kanniyakumari6 Sivaganga5 Tirupattur4 The Nilgiris4 Ramanathapuram2 Kallakurichi2 Ariyalur1 Details Awaited*54 | 738 48 | 709 45 | 21 2 | 8 1 |
DistrictCases South170 Central99 North64 New Delhi55 Shahdara53 South West23 West18 South East17 East15 North East14 North West10 Details Awaited*131 | 669 93 | 639 93 | 21 | 9 |
DistrictCases Hyderabad168 Nizamabad26 Warangal Urban23 Medchal Malkajgiri16 Nalgonda13 Jogulamba Gadwal12 Ranga Reddy12 Adilabad10 Kamareddy9 Karimnagar8 Mahabubnagar8 Suryapet8 Sangareddy7 Jagitial4 Vikarabad4 Medak4 Bhadradri Kothagudem4 Nirmal4 Nagarkurnool2 Mulugu2 Jangoan2 Peddapalli2 Siddipet1 Mahabubabad1 Jayashankar Bhupalapally1 Details Awaited*91 | 442 15 | 400 15 | 35 | 7 |
DistrictCases Gautam Buddha Nagar37 Agra13 Meerut12 Lucknow8 Ghaziabad7 Varanasi4 Baghpat2 Pilibhit2 Ghazipur2 Shamli1 Moradabad1 Jaunpur1 Kheri1 Kanpur Nagar1 Bulandshahr1 Bareilly1 Details Awaited*316 | 410 67 | 375 61 | 31 5 | 4 1 |
DistrictCases Jaipur67 Jodhpur29 Bhilwara23 Jhunjhunu18 Tonk11 Churu7 Ajmer5 Bikaner5 Dausa5 Dungarpur5 Bharatpur4 Kota3 Jaisalmer3 Alwar3 Nagaur2 Pali2 Pratapgarh2 Dholpur1 Sikar1 Banswara1 Udaipur1 Details Awaited*185 | 383 55 | 359 55 | 21 | 3 |
DistrictCases Kurnool42 Spsr Nellore23 Krishna12 Visakhapatnam11 Guntur10 Y.s.r. Kadapa9 West Godavari7 Chittoor6 Prakasam4 Anantapur3 East Godavari2 Details Awaited*219 | 348 43 | 338 42 | 6 1 | 4 |
DistrictCases Kasaragod139 Kannur47 Ernakulam22 Thiruvananthapuram15 Pathanamthitta14 Malappuram11 Thrissur10 Idukki8 Kozhikode7 Palakkad6 Kollam5 Kottayam3 Wayanad3 Alappuzha2 Details Awaited*53 | 345 9 | 260 | 83 13 | 2 |
DistrictCases Indore101 Bhopal42 Morena12 Jabalpur7 Ujjain7 Barwani3 Khargone3 Chhindwara2 Gwalior2 Shivpuri2 Vidisha1 Details Awaited*77 | 259 30 | 243 27 | 0 | 16 3 |
DistrictCases Bengaluru Urban58 Mysuru34 Bidar10 Chikballapur10 Uttar Kannad10 Belagavi7 Dakshin Kannad7 Ballari6 Kalaburagi6 Bagalkot5 Bengaluru Rural5 Udupi4 Mandya3 Davangere2 Gadag1 Tumakuru1 Kodagu1 Dharwad1 Chitradurga1 Details Awaited*9 | 181 6 | 148 2 | 28 3 | 5 1 |
DistrictCases Ahmadabad76 Surat18 Bhavnagar13 Gandhinagar12 Vadodara12 Rajkot9 Patan5 Porbandar3 Mahesana2 Kachchh2 Gir Somnath2 Panch Mahals1 Anand1 Sabar Kantha1 Jamnagar1 Chhotaudepur1 Morbi1 Botad1 Details Awaited*18 | 179 14 | 138 11 | 25 | 16 3 |
DistrictCases Gurugram33 Faridabad14 Palwal13 Nuh10 Ambala4 Panipat4 Sirsa3 Bhiwani2 Panchkula2 Hisar1 Kaithal1 Karnal1 Rohtak1 Sonipat1 Details Awaited*79 | 169 22 | 137 21 | 29 1 | 3 |
DistrictCases Srinagar25 Bandipora12 Badgam8 Jammu5 Udhampur4 Rajauri3 Baramulla2 Pulwama2 Shopian2 Details Awaited*95 | 158 42 | 150 40 | 4 | 4 2 |
DistrictCases Kolkata31 Howrah10 Medinipur East7 Nadia5 Kalimpong5 Hooghly4 Jalpaiguri4 24 Paraganas North3 24 Paraganas South3 Purba Bardhaman3 Paschim Bardhaman2 Darjeeling1 Medinipur West1 Details Awaited*24 | 103 4 | 82 1 | 16 3 | 5 |
DistrictCases S.a.s Nagar23 Shahid Bhagat Singh Nagar18 Amritsar10 Hoshiarpur6 Jalandhar6 Ludhiana5 Mansa5 Ropar3 Fatehgarh Sahib2 Pathankot2 Sas Mohali1 Moga1 Barnala1 Patiala1 Faridkot1 Kapurthala1 Details Awaited*15 | 101 10 | 89 9 | 4 | 8 1 |
DistrictCases Khordha31 Bhadrak3 Cuttack2 Jajapur1 Kalahandi1 Kendrapara1 Puri1 Details Awaited*2 | 42 | 39 | 2 | 1 |
DistrictCases Patna5 Munger4 Saharsa2 Begusarai1 Lakhisarai1 Nalanda1 Siwan1 Details Awaited*24 | 39 1 | 38 1 | 0 | 1 |
DistrictCases Dehradun13 Udam Singh Nagar4 Nainital3 Almora1 Pauri Garhwal1 Details Awaited*13 | 35 4 | 30 4 | 5 | 0 |
DistrictCases Golaghat9 Marigaon4 Nalbari4 Goalpara3 Cachar1 Dhubri1 Hailakandi1 Kamrup1 Karimganj1 Lakhimpur1 Kamrup Metro1 South Salmara Mancachar1 | 28 1 | 28 1 | 0 | 0 |
DistrictCases Chandigarh18 | 18 | 11 | 7 | 0 |
DistrictCases Kangra3 Details Awaited*15 | 18 | 15 | 2 | 1 |
DistrictCases Leh Ladakh11 Kargil2 Details Awaited*1 | 14 | 4 | 10 | 0 |
DistrictCases Details Awaited*13 | 13 9 | 13 9 | 0 | 0 |
DistrictCases North And Middle Andaman7 South Andamans3 Details Awaited*1 | 11 1 | 11 1 | 0 | 0 |
DistrictCases Raipur4 Bilaspur1 Durg1 Rajnandgaon1 Details Awaited*3 | 10 | 1 | 9 | 0 |
DistrictCases North Goa5 South Goa1 Details Awaited*1 | 7 | 7 | 0 | 0 |
DistrictCases Mahe1 Details Awaited*4 | 5 | 4 | 1 | 0 |
DistrictCases Imphal West1 Thoubal1 | 2 | 1 | 1 1 | 0 |
DistrictCases Aizawl1 | 1 | 1 | 0 | 0 |
DistrictCases Gomati1 | 1 | 1 | 0 | 0 |
DistrictCases Details Awaited*1 | 1 | 1 | 0 | 0 |
वह उन कुछ भारतीयों में से हैं जो अपनी इच्छा से वुहान में रुके. अरुणजित को यह भी डर था कि उनके केरल लौटने से उनके माता-पिता, सास-ससुर, पत्नी और बच्चा सभी खतरे में पड़ जाएंगे. माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र से हाइड्रोबायोलॉजी में आये अरुणजित वुहान में एक अनुसंधान परियोजना पर काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि भारत ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाकर उचित कदम उठाया है, लेकिन असली चुनौती बरसात के दिनों में शुरू होगी जब लोगों की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आएगी.
उनका कहना है कि उस दौरान यह वायरस ज्यादा खतरनाक रूप लेगा. उन्होंने कहा कि अगर वुहान से कोई सीख लेनी है तो वह है सख्ती से लॉकडाउन का पालन और लोगों का अपने-अपने घरों में बंद रहना. संकट के दौर में अरुणजित के साथ ही वुहान में रुके एक अन्य वैज्ञानिक का भी यही सोचना है.
पहचान जाहिर नहीं करने के इच्छुक इस वैज्ञानिक ने फोन कहा, ‘‘करीब 72 दिन तक मैं अपने कमरे में बंद रहा. मेरे पड़ोसी के तीन छोटे बच्चे हैं. मैंने उन्हें अपने फ्लैट से एक बार भी बाहर निकले हुए नहीं देखा.'' उनका कहना है, ‘‘आज मैं खुश हूं, मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं जीवित हूं, लेकिन अभी भी मैं बाहर जाने को इच्छुक नहीं हूं क्योंकि मैं वायरस से संक्रमित (बिना लक्षण वाले) व्यक्ति के संपर्क में आ सकता हूं.''
भारतीयों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की सलाह देते हुए वैज्ञानिक ने कहा कि अगर वुहान में कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन हो गया होता तो यह वायरस जंगल की आग की तरह नहीं फैलता. उन्होंने वुहान में रहने का फैसला लिया और घर लौटने की भारतीय दूतावास की पेशकश ठुकरा दी क्योंकि उन्हें अपने परिवार की चिंता थी.
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा जैसा आतिथ्य हुआ है, मुझे विश्वास था कि मेरा नियोक्ता और स्थानीय मित्र मेरा ख्याल रखेंगे और ऐसा ही हुआ.'' अरुणजित ने बताया कि उन्हें और उनके मित्रों को वुहान में किसी वायरस के फैलने की खबर दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही मिलने लगी थी, लेकिन हालात तब ज्यादा डरावने लगने लगे जब लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया.
वुहान में लॉकडाउन समाप्त होने के बावजूद अभी ज्यादा संख्या में लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं क्योंकि उन्हें ऐसे लोगों के संपर्क में आने का डर सता रहा है जो संक्रमित तो हैं लेकिन उनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं. वैज्ञानिक का कहना है, ‘‘इस वायरस को समझना आसान नहीं है. इसे समझना तब तक आसान नहीं होगा जब तक इसके मामले मिलने बिल्कुल बंद नहीं हो जाते हैं, जो कि बहुत मुश्किल है. चीन को कार्रवाई करने में देरी हुई क्योंकि उन्हें इसके बारे में पहले नहीं पता चला, लेकिन पता चलते ही उन्होंने तेजी से काम किया.''
हुनान सीफूड मार्केट में बेचे जाने वाले जंगली जानवरों के मांस को ही इस महामारी का स्रोत माना जा रहा है. दुनिया में अभी तक 88,500 से ज्यादा लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हुई है जबकि 15 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)