
नहीं रहे ये दिग्गज एक्टर, 'रामायण' में निभाया था ये किरदार
मुंबई: रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर का कैंसर के चलते निधन हो गया है। उनके निधन पर रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने शोक जाहिर किया है। साथ ही रामायण को देखने वाले तमाम फैन्स ने भी उनके निधन पर अपना दुख जाहिर किया है और उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया है।
अरुण गोविल ने शोक प्रकट करते हुए लिखा कि…
अरुण गोविल ने शोक प्रकट करते हुए लिखा कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह एक बहुत ही उम्दा इंसान और एक सज्जन व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।
Sad to know about demise of Mr. Shyam Sundar who played the role of Sugreev in Ramanand Sagar’s “Ramayan”… A very fine person and a gentleman. May his soul rest in peace.
— Arun Govil (@arungovil12) April 9, 2020
सुनील लहरी ने ट्वीट कर जाहिर किया दुख
वहीं रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारे सहयोगी श्री श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है, जिन्होंने रामायण में हमारे साथ सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करने की शक्ति दें … RIP
Very sad and sorry to hear sudden demise of our colleague Mr Shyam Kalani who played role of sugriv and Bali with us in Ramayan God give peace to his soul and strength to his family to face irrecoverable loss…. RIP🙏🏼 pic.twitter.com/JaWd5oNGpv
— Sunil lahri (@LahriSunil) April 9, 2020
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, फोर्ब्स की लिस्ट में इतना स्थान
फैन्स ने भी जाहिर किया अपना दुख
वहीं उनकी निधन की खबर पर फैन्स ने भी अपना दुख जाहिर किया है। एक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब जबकि टीवी पर रामायण प्रसारित हो रही है तो यह खबर सुनकर बहुत धक्का लगा है। ऐसा लग रहा है कोई अपना हमें छोड़कर चला गया है। भगवान राम उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
अब जबकि टीवी पर रामायण प्रसारित हो रही है तो यह खबर सुनकर बहुत धक्का लगा है।
ऐसा लग रहा है कोई अपना हमें छोड़कर चला गया है।
भगवान राम उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।🙏 #JaiShriRam— Quarantined Yash Singh 🇮🇳 (@Yashhu_) April 9, 2020
एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि, भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे,आजकल रामायण मै उन्हीं को देख रहे थे!!!
भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे,आजकल रामायण मै उन्हीं को देख रहे थे!!!
— Dadi Prakashi Tomar 🇮🇳 (@shooterdadi) April 9, 2020
इसके अलावा भी तमाम यूजर्स ने ट्वीट कर उनकी आत्मा को शांति मिलने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: HDFC बैंक को लेकर बड़ी खबर, RBI ने लगाई बैंक के इन पदों की नियुक्ति पर रोक
टीवी पर हो रहा दोबारा हो रहा रामायण का प्रसारण
देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई। इस दौरान लोगों ने ये मांग की कि अगर घर में बैठे हैं तो रामायण का प्रसारण कर दिया जाए। लोगों की इस बात ने इतनी तूल पकड़ ली कि आखिरकार लोगों की बात मानते हुए दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण एक बार फिर से शुरु कर दिया गया। ये शो रोज सुबह और रात को 9 बजे टीवी पर प्रसारित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: सावधान गैस कनेक्शन धारक: जल्द कर लें बुकिंग, नहीं तो होगी परेशानी