
Coronavirus Cases India Updates: देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 114 हुई.
Coronavirus Live Updates: देश में कोविड-19 से प्रभावित लोगों की संख्या 4,421 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 114 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न अस्पतालों में 3,981 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं, 325 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति विदेश चला गया. राज्यों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 45 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं.
Coronavirus (COVID-19) India Updates in Hindi:
उत्तर मध्य रेलवे अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिये अपने मंडल कारखाने में मास्क और सैनेटाइजर बनवा रहा है और उन्हें नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है.
बरेली शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन (बंद) के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने और पुलिस चौकी फूंकने का प्रयास के आरोप में 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें से 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
आंध्र प्रदेश के करनूल जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर आगामी नौ अप्रैल को शब-ए-बारात में आम जनता को कब्रिस्तानों, दरगाहों और मजारों पर जाने से रोकने के आदेश जारी किए हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के मकसद से घोषित किए गए लॉकडाउन के बीच जरूरी सामान लाने- ले जाने के लिए विशेष पार्सल ट्रेन मंगलवार को शुरू की गयी.
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 165 हुई: अधिकारी.
मुम्बई के धारावी में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आने के बाद झुग्गी-बस्ती में संक्रमित लोगों की संख्या सात हो गई है.
हिमाचल प्रदेश में चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया था. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के रोगियों की कुल संख्या 19 हो गयी है.
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे चिकित्सकीय समुदाय के नि:स्वार्थ कार्य का सम्मान एवं उसकी सराहना करें. उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट किया, ''चिकित्सकों एवं नर्सों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या उन पर हमला अस्वीकार्य है और इस प्रकार की घटनाओं के दोषियों के खिलाफ कड़े से कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए.''
दक्षिण अफ्रीका में एक हिंदू धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण किया गया क्योंकि देश में कोरोना वायरस के खतरे और 21 दिन के बंद की वजह से उनके अनुयायी अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाए.
भारत में कोरोनावायरस के कुल मरीज़ों की संख्या 4,421 हो गई है, जिनमें से 3,981 का इस वक्त इलाज चल रहा है. अब तक 325 मरीज़ों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि एक मरीज़ इलाज के दौरान माइग्रेट कर गया है. कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है.
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | पुष्ट मामले | ठीक हुए / माइग्रेट हुए | मृत्यु |
---|---|---|---|
अंडमान एवं निकोबार | 10 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 266 | 1 | 3 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
असम | 26 | 0 | 0 |
बिहार | 32 | 0 | 1 |
चंडीगढ़ | 18 | 0 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 10 | 8 | 0 |
दिल्ली | 523 | 19 | 7 |
गोवा | 7 | 0 | 0 |
गुजरात | 144 | 22 | 12 |
हरियाणा | 90 | 25 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 13 | 2 | 1 |
जम्मू एवं कश्मीर | 109 | 4 | 2 |
झारखंड | 4 | 0 | 0 |
कर्नाटक | 151 | 12 | 4 |
केरल | 327 | 58 | 2 |
लद्दाख | 14 | 10 | 0 |
मध्य प्रदेश | 165 | 0 | 9 |
महाराष्ट्र | 748 | 56 | 45 |
मणिपुर | 2 | 0 | 0 |
मिज़ोरम | 1 | 0 | 0 |
ओडिशा | 21 | 2 | 0 |
पुदुच्चेरी | 5 | 1 | 0 |
पंजाब | 76 | 4 | 6 |
राजस्थान | 288 | 21 | 3 |
तमिलनाडु | 621 | 8 | 5 |
तेलंगाना | 321 | 34 | 7 |
उत्तराखंड | 31 | 5 | 0 |
उत्तर प्रदेश | 305 | 21 | 3 |
पश्चिम बंगाल | 91 | 13 | 3 |
भारत में कुल मामले | 4,421 # | 326 | 114 |
* यह सूची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर 7 अप्रैल, 2020 को 0900 बजे (IST) अपडेट की गई है... सूची में LIVE अपडेट पढ़ने के लिए https://www.mohfw.gov.in/ पर क्लिक करें... | |||
# मामलों का राज्यवार वितरण पुष्टि पर निर्भर करता है... |
कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया.
गुजरात विधानसभा के सभी सदस्यों तथा राज्य की भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए धन जुटाने के वास्ते एक वर्ष तक अपना 30 प्रतिशत वेतन कटाने का निर्णय लिया है.