कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला, कहा- जनता को मिले तेल की कीमतों का फायदा

पूरी दुनिया में चल रही कोरोना महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है।

नई दिल्ली:  पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है। भारत में भी इस महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। इस जानलेवा बीमारी के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान वैसे तो महंगाई बढ़ी है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है।

जनता को मिले गिरावट का फायदा

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौर से गीजर रहा है। ऐसे में पीएम मोदी लगातार देश की जनता से एकजुटता की बात कर रहे हैं। ऐसे समय में हम सब एक साथ खड़े हैं। लेकिन राजनीति ऐसे में भी जारी है। पार्टियां एक दुसरे पर हमले बोलने से पीछे नहीं हट रहीं हैं। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच अब कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

ये भी पढ़ें- 24 घंटे में कोरोना से 13 मौतें और 693 पॉजिटिव केस सामने आए: स्वास्थ्य मंत्रालय

कांग्रेस ने ये हमला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट को लेकर बोला है। कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने हमला बोलते हुए कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का फायदा सरकार को जनता के साथ साझा करना चाहिए।

अंग्रजों से की सरकार की तुलना

पार्टी प्रवक्ता की ओर से यह दावा किया गया कि पिछले छह वर्षों में सरकार को पेट्रोल एवं डीजल के जरिए 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने एक वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं को बताया कि कच्चे माल की कीमत आज 23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अगर छह वर्षों में कीमत में गिरावट और उत्पाद शुल्क का मिलाकर हिसाब लगाया जाए तो सरकार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।’

ये भी पढ़ें- 24 घंटे में कोरोना से 13 मौतें और 693 पॉजिटिव केस सामने आए: स्वास्थ्य मंत्रालय

प्रवक्ता ने बताया कि पेट्रोल की कीमत आज भी 70 रूपए है और डीजल आज भी 65 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार पर तगड़ा हमला बोलते हुए पूछा की ये किस प्रकार का लगान है। उन्होंने सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि अकाल के समय में तो अंग्रेजों ने भी लगान नहीं ली थी। ये कैसी सरकार है।

ये वक्त जनता का ख़याल रखने का है

ये भी पढ़ें-  कोरोना के 1445 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े: स्वास्थ्य मंत्रालय

कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वक्त खुद मुनाफा कमाने का नहीं है। यह वक्त जनता का साथ देने का है। ये वक्त है जनता का ख़याल रखने का। प्रवक्ता ने कहा सरकार को इस इस मुनाफे का एक हिस्सा आमजन के साथ साझा करना चाहिए।
कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। अब ये देखना होगा कि सरकार की तरफ से इसका क्या जवाब दिया जाता है।