
अमेरिका ने भारत की मदद के लिए 29 लाख डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की है
खास बातें
- सहायता एजेंसी यूएसएड के माध्यम से देगा राशि
- कोविड-19 को वैश्विक जन स्वास्थ्य खतरा बताया
- अमेरिका में 3 लाख से ज्यादा लोग हैं कोरोना संक्रमित
Coronavirus Outbreak: अमेरिकी सरकार (US Administration) ने अपनी सहायता एजेंसी यूएसएड के माध्यम से भारत को कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Outbreak) से निपटने में मदद के लिए 29 लाख डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की है. भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने कहा कि यह सहायता कोविड-19 (Covid-19) को रोकने में भारत के प्रयासों को और मजबूत करेगी.उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार अपनी एजेंसी ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डवलपमेंट' (यूएसएड), ‘सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन' (सीडीसी) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के माध्यम से भारत को महामारी से निपटने में सहयोग देने के लिए उसके साथ काम कर रही है.
संबंधित
कोरोनावायरस से जंग : राहुल गांधी की देशवासियों से अपील, Covid-19 को हारने के लिए धर्म-जाति भुलाकर हों एक
'कोरोना' के कहर के बीच NCP प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम को लेकर पूछा सवाल..
कोरोनावायरस : गौतम गंभीर की 1 करोड़ रुपये की पेशकश पर बोले CM केजरीवाल- पैसों की दिक्कत नहीं, हम शुक्रगुजार होंगे अगर...
यहां अमेरिकी दूतावास ने राजदूत के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 वैश्विक जन स्वास्थ्य खतरा है जिससे सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच करीबी समन्वय के साथ सर्वश्रेष्ठ तरीके से निपटा जा सकता है.'' गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में ही अमेरिका में 1200 से लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है. अमेरिका में अब तक 3 लाख 37 हजार लोगों को कोराना से संक्रमित पाया गया है जबकि 9600 से ज्यादा लोगों ने इस महामारी के कारण जान गंवाई हैं. जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, पूरी दुनिया में 10 लाख 27 हजार से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हैं जबकि करीब 69 हजार लोगों ने इस वायरस के कारण जान गंवाई है.
दुनिया में
भारत में
राज्यवार व जिलावार विवरण
राज्य | मामले | सक्रिय | ठीक हुए | मौत |
---|---|---|---|---|
DistrictCases Mumbai173 Pune51 Mumbai Suburban41 Sangli24 Nagpur15 Thane14 Ahmednagar11 Raigad5 Palghar5 Buldhana4 Yavatmal4 Satara2 Kolhapur1 Jalgaon1 Nashik1 Aurangabad1 Ratnagiri1 Gondia1 Sindhudurg1 Details Awaited*334 | 690 200 | 693 221 | 42 | 45 21 |
DistrictCases Chennai79 Coimbatore48 Tirunelveli31 Dindigul27 Erode25 Namakkal22 Theni15 Madurai13 Karur12 Tiruchirappalli10 Thiruvarur9 Tiruppur9 Salem8 Villupuram8 Thiruvallur7 Thoothukudi6 Cuddalore6 Tiruvannamalai6 Sivaganga5 Virudhunagar5 Nagapattinam5 Kanniyakumari5 Kanchipuram5 Vellore4 Thanjavur2 Ramanathapuram2 The Nilgiris2 Ariyalur1 Details Awaited*194 | 571 86 | 568 86 | 8 2 | 5 2 |
DistrictCases South86 South West14 West10 East9 North West9 South East9 North East8 North6 Central4 New Delhi4 Shahdara2 Details Awaited*342 | 503 | 492 | 18 | 7 |
DistrictCases Hyderabad55 Warangal Urban12 Medchal Malkajgiri9 Ranga Reddy7 Karimnagar5 Mahabubnagar4 Kamareddy4 Bhadradri Kothagudem4 Nalgonda3 Sangareddy2 Nizamabad2 Jogulamba Gadwal2 Suryapet1 Mulugu1 Nagarkurnool1 Jangoan1 Mahabubabad1 Medak1 Details Awaited*206 | 321 52 | 294 50 | 34 2 | 7 |
DistrictCases Kasaragod108 Kannur43 Ernakulam19 Pathanamthitta14 Thiruvananthapuram10 Malappuram8 Kozhikode6 Thrissur6 Idukki5 Palakkad5 Kottayam3 Wayanad3 Alappuzha2 Kollam1 Details Awaited*81 | 314 8 | 261 2 | 55 6 | 2 |
DistrictCases Jaipur36 Bhilwara23 Jodhpur19 Jhunjhunu11 Tonk9 Churu7 Ajmer5 Bharatpur4 Dungarpur3 Alwar3 Pratapgarh2 Sikar1 Udaipur1 Jaisalmer1 Pali1 Nagaur1 Dholpur1 Dausa1 Banswara1 Details Awaited*123 | 253 53 | 232 53 | 21 | 0 |
DistrictCases Gautam Buddha Nagar28 Meerut12 Agra11 Lucknow7 Ghaziabad6 Ghazipur3 Varanasi3 Baghpat2 Moradabad2 Bareilly1 Jaunpur1 Kanpur Nagar1 Kheri1 Pilibhit1 Shamli1 Details Awaited*147 | 227 | 210 | 19 | 2 |
DistrictCases Visakhapatnam3 Krishna2 Chittoor1 East Godavari1 Guntur1 Spsr Nellore1 Prakasam1 Details Awaited*216 | 226 36 | 228 38 | 1 | 3 2 |
DistrictCases Indore65 Jabalpur7 Ujjain5 Bhopal4 Gwalior2 Shivpuri2 Details Awaited*80 | 165 | 174 | 0 | 9 |
DistrictCases Bengaluru Urban47 Mysuru20 Chikballapur10 Bidar10 Uttar Kannad10 Dakshin Kannad6 Kalaburagi5 Ballari4 Udupi3 Belagavi3 Bengaluru Rural2 Davangere2 Bagalkot1 Dharwad1 Tumakuru1 Kodagu1 Chitradurga1 Details Awaited*24 | 151 7 | 143 7 | 12 | 4 |
DistrictCases Ahmadabad32 Surat10 Gandhinagar9 Vadodara9 Rajkot7 Bhavnagar5 Porbandar3 Gir Somnath2 Kachchh1 Mahesana1 Botad1 Details Awaited*42 | 122 | 115 | 18 | 11 |
DistrictCases Srinagar21 Bandipora11 Badgam7 Udhampur4 Jammu3 Rajauri3 Baramulla2 Pulwama2 Shopian2 Details Awaited*51 | 106 | 104 | 4 | 2 |
DistrictCases Gurugram29 Faridabad9 Palwal6 Panipat4 Sirsa3 Ambala2 Panchkula2 Nuh2 Hisar1 Karnal1 Rohtak1 Sonipat1 Details Awaited*23 | 84 25 | 60 25 | 25 | 1 |
DistrictCases Kolkata15 Nadia5 Hooghly4 24 Paraganas North3 Medinipur East3 24 Paraganas South2 Howrah2 Medinipur West1 Details Awaited*45 | 80 | 73 | 10 | 3 |
DistrictCases Shahid Bhagat Singh Nagar18 S.a.s Nagar9 Hoshiarpur6 Jalandhar5 Amritsar2 Ludhiana2 Patiala1 Details Awaited*25 | 68 11 | 70 9 | 4 3 | 6 1 |
DistrictCases Patna5 Munger4 Saharsa2 Begusarai1 Lakhisarai1 Nalanda1 Siwan1 Details Awaited*15 | 30 | 31 | 0 | 1 |
DistrictCases Marigaon2 Karimganj1 Nalbari1 Details Awaited*22 | 26 | 26 | 0 | 0 |
DistrictCases Dehradun6 Pauri Garhwal1 Details Awaited*19 | 26 4 | 22 2 | 4 2 | 0 |
DistrictCases Khordha3 Details Awaited*18 | 21 1 | 19 | 2 2 | 0 |
DistrictCases Chandigarh16 Details Awaited*2 | 18 | 18 | 0 | 0 |
DistrictCases Leh Ladakh11 Kargil2 Details Awaited*1 | 14 | 4 | 10 | 0 |
DistrictCases Kangra3 Details Awaited*10 | 13 7 | 13 7 | 1 | 1 |
DistrictCases North And Middle Andaman7 South Andamans3 | 10 | 10 | 0 | 0 |
DistrictCases Raipur4 Bilaspur1 Durg1 Rajnandgaon1 Details Awaited*2 | 9 | 6 | 3 | 0 |
DistrictCases North Goa2 South Goa1 Details Awaited*4 | 7 | 7 | 0 | 0 |
DistrictCases Mahe1 Details Awaited*4 | 5 | 4 | 1 | 0 |
DistrictCases Details Awaited*3 | 3 | 3 | 0 | 0 |
DistrictCases Imphal West1 Details Awaited*1 | 2 | 2 | 0 | 0 |
DistrictCases Aizawl1 | 1 | 1 | 0 | 0 |
DistrictCases Details Awaited*1 | 1 | 1 | 0 | 0 |
भारत की बात करें तो देश में कोरोनावायरस के प्रभावितों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है, जिनमें से 3,666 का इस वक्त इलाज चल रहा है. अब तक 291 मरीज़ों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि एक मरीज़ इलाज के दौरान माइग्रेट कर गया है. कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है.
देश में पिछले 24 घंटों में 693 नए मामले सामने आए हैं, और 32 लोगों की मौत हुई है.देश में संक्रमण के सबसे अधिक 690 मामले महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 571 और दिल्ली में 503 मामले हैं. तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या 321, केरल में 314 और राजस्थान में 253 है. उत्तर प्रदेश में 227, आंध्र प्रदेश में 226, मध्य प्रदेश में 165, कर्नाटक में 151 और गुजरात में 122 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. जम्मू-कश्मीर से 106, हरियाणा में 84, पश्चिम बंगाल में 80 और पंजाब में 68 मामले सामने आए हैं.बिहार में 30 जबकि असम और उत्तराखंड में 26-26 मामले हैं. ओडिशा में 21, चंडीगढ़ में 18, लद्दाख में 14 और हिमाचल प्रदेश में अब तक 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में नौ मामले हैं. गोवा में सात और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं. वहीं, झारखंड में तीन और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)