प्रदीप शर्मा
सुबह आज 11.30 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक दूसरे से मिले तो दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को ना सिर्फ यहां मौजूद तमाम अतिथियों से रूबरू कराया। बल्कि रेड कार्पेट के बगल में देश की सांस्कृतिक विरासतों को प्रदर्शन कर रहे कलाकारों की जानकारी भी दी।
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत के बाद अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने चरखा चलाया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। आश्रम से निकलने से पहले उन्होंने विजिटर्स बुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संदेश लिखा। ट्रंप ने लिखा, ‘मेरे महान दोस्त प्रधानमंत्री मोदी का इस शानदार यात्रा के लिए शुक्रिया।’ हालांकि परंपरा यह रही है कि जब भी कोई हस्ती गांधी आश्रम आता है, तो वह महात्मा गांधी, उनके संघर्ष या उनकी शख्सियत के बारे में दो शब्द जरूर लिखता है, जोकि ट्रम्प ने ऐसा नहीं किया।
इसके बाद दोपहर 1.30 पीएम नरेंद्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। उसके बाद स्टेडियम में मौजूद जनसैलाब से इंडिया यूएस फ्रेंडशिप के साथ लॉन्ग लिव का नारा लगवाया। प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रेजिडेंट ट्रंप बहुत बड़ा सोचते हैं, इसलिए अमेरिकी सपने को साकार करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन में भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में पहुंच गया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है। आज हम इतिहास में दोहराते हुए भी देख रहे हैं। पांच महीने पहले मैंने अपनी अमेरिकी यात्रा की शुरुआत ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम से की थी और आज मेरे दोस्त प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप अपनी ऐतिहासिक भारत यात्रा का आरंभ अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप से कर रहे हैं।
इतनी लंबी यात्रा के बाद भी सीधे साबरमती आश्रम गए और फिर यहां मोटेरा स्टेडियम में हैं। दुनिया की सबसे बड़ी डिमॉक्रसी में आपका हृदय से बहुत-बहुत स्वागत है। भारत-अमेरिका का रिश्ता नए दौर में है। प्रेजिडेंट ट्रंप! आप जिस धरती पर हैं, वहां 5 हजार साल पुराना धौलाविरा रहा है और उतना ही पुराना सी पोर्ट लोथल भी रहा है। आप उस साबरमती के तट पर हैं जिसका भारत की आजादी में अहम स्थान रहा है।
प्रेजिडेंट ट्रंप की लीडरशिप में भारत और अमेरिकी की दोस्ती और अधिक गहरी हुई है। इसलिए, प्रेजिडेंट ट्रंप की यह यात्रा भारत-और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है। एक ऐसा अध्याय जो अमेरिका और भारत के लिए प्रगति और समृद्धि का नया दस्तावेज बनेगा। फ्रेंड्स, प्रेजिडेंट बहुत बड़ा सोचते हैं और अमेरिकी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने जो कुछ किया है, दुनिया उससे भली भांति परिचित है। आज हम पूरे ट्रंप परिवार का विशेष अभिनंदन करते हैं।
प्रेजिडेंट ट्रंप ने कहा नमस्ते इंडिया…मेरे लिए यह शानदार अनुभव है। मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ये शब्द ही भारत में उनकी यात्रा की शुरुआत की कहानी बयां करने वाला है। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप ने अपने भाषण में आतंकवाद, आर्थिक रिश्तों और धार्मिक सहिष्णुता पर बात की। ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बॉलीवुड, क्रिकेट पर भी बोला। ट्रंप ने कहा कि भारत हमेशा से उनके दिल में रहा है। मोटेरा में अपने स्वागत से गदगद नजर आ रहे ट्रंप ने कहा कि वह इस स्टेडियम में 1.25 लाख लोगों की मौजूदगी से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि वह इस स्वागत को हमेशा के लिए याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से उनके दिल में रहा है।
ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी के चाय वाले से लेकर उनके देश के पीएम बनने को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि जब पीएम मोदी छोटे थे तो उन्हें एक कैफिटेरिया में काम करना पड़ा। आज वह भारत से सफल नेता हैं। आपका देश बहुत अच्छा कर रहा है। हमें भारत पर गर्व है। करोड़ों लोगों ने आपको पिछले साल दोबारा सत्ता में लौटाया। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने लोगों के घर में बिजली पहुंचाई। लोगों को इंटरनेट से जोड़ा। हाइवे का निर्माण डबल किया है। मोदी कठोर मेनहत की मिसाल हैं।
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का साथ देने का वादा करते हुए पाकिस्तान को अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करने को कहा। ट्रंप ने पाकिस्तान का नाम लेकर कहा कि उसकी जमीन से आतंकवाद को खत्म करना होगा। पाकिस्तान का जिक्र आते ही एक लाख से अधिक लोगों की तालियों से स्टेडियम गूंज उठा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की तरह उनका भी देश आतंकवाद का शिकार रहा है और हम कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से निपटने के लिए भी साथ हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत और अमेरिका दोनों ही अपने नागरिकों को इस्लामिक आतंकवाद से बचा रहे हैं। ट्रंप ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खात्मे का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरे कार्यकाल में अमेरिका सैन्य शक्ति को आईएसआईएस के खिलाफ खुली छूट दी। आज आईएस का खलीफा मारा जा चुका है। राक्षस बगदादी मर चुका है।’
शाम करीब 5 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार किया. इस दौरान उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी साथ थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा हवाईअड्डे पर ट्रंप की अगवानी की।
आगरा एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद उनके स्वागत के लिए मयूर नृत्य का कार्यक्रम हुआ। मयूर नृत्य देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मंत्रमुग्ध हो गए। राष्ट्रपति ने कलाकारों की तारीफ की इस दौरान उनकी बेटी इवांका भी ताली बजाती रहीं। एयरपोर्ट से ताजमहल तक के 15 किलोमीटर लंबे रूट पर 3000 कलाकार उन्हें ब्रज और भारत की संस्कृति से रूबरू कराते रहे।
ऐतिहासिक ताजमहल परिसर में पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में संदेश लिखा। ताजमहल की विजिटर बुक में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- ताज महल हमें प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत है। थैंक्यू इंडिया।
इसके बाद वह पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के खूबसूरत लॉन में टहलने निकले। एक गाइड की मदद से वह ताज से जुड़ी तमाम जानकारी लेते रहे। मेलानिया ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल देखने के बाद तस्वीर भी खिंचवाई। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर ने भी ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल देखने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने अपने ही फोन से फोटो खिंचवाई।
आगरा एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद उनके स्वागत के लिए मयूर नृत्य का कार्यक्रम हुआ। मयूर नृत्य देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मंत्रमुग्ध हो गए। राष्ट्रपति ने कलाकारों की तारीफ की इस दौरान उनकी बेटी इवांका भी ताली बजाती रहीं। एयरपोर्ट से ताजमहल तक के 15 किलोमीटर लंबे रूट पर 3000 कलाकार उन्हें ब्रज और भारत की संस्कृति से रूबरू कराते रहे।
मेलानिया ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल देखने के बाद लगभग शाम 6.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और शाम 7.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे ITC मौर्या होटल रवाना हो गए। कल से दिल्ली में प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का ऑफिसियल दौरा शुरू हो रहा है, मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत के साथ गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया जायगा उसके बाद ट्रम्प महात्मा गाँधी समाधी जायेंगे और उसके हैदराबाद हाउस में सरकारी कार्यक्रम रहेंगे।