
Priyanka Gandhi
वाराणसी: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मिशन यूपी में जुट गयी है। इसी कड़ी में बुधवार को वह आजमगढ़ के दौरे पर हैं। इसके पहले वह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंची, जहां से उनका काफिला आजमगढ़ के लिए रवाना हुआ। बता दें कि प्रियंका आजमगढ़ में पुलिस की पिटाई से घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मिलेंगी।
ये हैं प्रियंका का आजमगढ़ दौरे का कार्यक्रम:
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ पहुंचेंगी। प्रियंका के इस दौरे से सम्भावना जताई जा रही है कि कांग्रेस अब अखिलेश यादव के गढ़ में सियासी सेंधमारी की कोशिश कर रही है।
त्रिलोचन महादेव बाजार, जौनपुर में @priyankagandhi जी के स्वागत के लिए उमड़ा हुजूम। आज प्रियंका जी आज़मगढ़ में हुई पुलिसिया हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगी। pic.twitter.com/pqARy8OZxc
— UP East Congress (@INCUPEast) February 12, 2020
आजमगढ़ से पहले प्रियंका वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची हैं, यहीं से उनका काफिला रवाना हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ से प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रियंका इससे दो दिन पहले भी वाराणसी के दौरे पर थी, जहां उन्होंने संत रविदास जयंती मनाई थी।
ये भी पढ़ें: यहां हुआ बड़ा आतंकी हमला: थर्रा गया देश, नई भर्ती के सैनिकों की हुई मौत
प्रदर्शनकारी घायलों से मुलाक़ात:
बता दें कि प्रियंका आज आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ रैली में पुलिस पिटाई में घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी। वहीं कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से भी मिलेंगी। वैसे वाराणसी से आज़मगढ़ के रास्ते में बिलियारगंज जाते समय जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग व जोगियापुर स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं से मिली।
दिल्ली चुनाव नतीजों पर प्रियंका ने दिया ये जवाब:
इस दौरान मीडिया ने कई बार उनसे दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर सवाल किया। पहले तो प्रियंका मीडिया के सवालों कको नजरंदाज करती रहीं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि इसका जवाब वो दिल्ली में आकर ही देंगी।