
कानपुर: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की कानपुर यूनिट ने एक 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश चंदन पटेल को गिरफ्तार किया है। चंदन पटेल पर झांसी के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, अपहरण और चोरी के दो दर्जन मुकदमें दर्ज है। गांव के पूर्व प्रधान की गला घोटकर हत्या करने के बाद उसके शव को पेट्रोल डाल कर जलाया था। शव को गढ्ढे में दफना दिया था। गढ्ढा छोटा होने पर शव के पैर गढ्ढे से बाहर निकले थे तो पैर को कुल्हाड़ी से काट कर अलग कर दिया था।
ये भी देखें:नेपाल पहुंचीं सनी लियोनी, किया ये काम, देखें तस्वीरें
शातिर अपराधी चंदन पटेल पुलिस की सर्विसलांस टीम को चकमा देने के लिए मोबाईल से नार्मल कॉल नहीं करता था। बल्कि वाईफाई और हॉटस्पाट के माध्यम से वहाट्सएप कॉल व नेट कॉल करता था।
झांसी के बघेरा गांव का रहने वाला है अपराधी
चंदन पटेल उर्फ चरन सिंह जनपद झांसी के बघेरा गांव का रहने वाला था। खुख्यात अपराधी होने की वजह से उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत किसी में नहीं थी। इसे पकड़ने के लिए कानपुर एसटीएफ को लगाया गया था। शुक्रवार को एसटीएफ ने चंदन को झांसी के गिलावली तिराहे से गिरफ्तार किया है।
ये भी देखें:फिरोजशाह कोटला ग्राउंड : Anushka ने किया Virat को Kiss, Video वायरल
चंदन पटेल की दुश्मनी बघेरा गांव के पूर्व प्रधान राजेश पटेल से थी। उसने पूर्व प्रधान राजेश पटेल को आठ साथियों के साथ जान से मारने का प्लान बनाया था। बीते 03 अप्रैल 2019 को चंदन पटेल ने पूर्व प्रधान राजेश पटेल को सुलह करने के नाम पर मध्य प्रदेश के बैदरपुर टीकमगढ बुलाया था।
पूर्व प्रधान को वहां पर बीयर में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया और वो बेहोश गया था। इसके बाद चंदन पटेल ने पूर्व प्रधान की गला घोटकर हत्या कर दी थी। शव की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद शव को गढ्ढे में दफना दिया था।
ये भी देखें:हरिद्वार महाकुंभ 2021: तैयारियों को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस ने किया मंथन
पूर्व प्रधान की हत्या का मुकदमा जनपद झांसी के टहरौली थाने में दर्ज किया गया था। लाश को बरामद करते हुए पुलिस ने चंदन पटेल के आठ साथियों को गिरफ्तार किया था। इस हत्या के मामले में चंदन पटेल फरार चल रहा था। झांसी पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।