
world population day
नई दिल्ली: जनसंख्या विस्फोट से आज पूरी दुनिया परेशान है। बता दें कि दुनिया की आबादी अब 7.7 अरब पार कर चुकी है। इस आबादी को बढ़ाने में सबसे ज्यादा चीन और भारत जैसे एशियाई देशों का है। 7.7 अरब की आधी आबादी इन्हीं देशों की है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: विधायकों के बाद स्पीकर भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने सुनाया ये फैसला
एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2027 तक चीन को पछाड़ते हुए भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। जरा सोचिये अनाज, हवा, पानी और जमीन की अभी से इतनी किल्लत है। ऐसे में हम अपनी पीढ़ी के लिए क्या छोड़कर जाने वाले हैं।
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर यूसी ब्राउज़र ने एक सर्वे में भारतीय यूजर्स से पूछा है कि क्या वो देश में चीन की तरह वन चाइल्ड पॉलिसी के पक्ष में हैं। इसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। तकरीबन 70 फीसदी लोगों का कहना है कि देश में वन चाइल्ड पॉलिसी यानि सिर्फ एक बच्चा पैदा करने की इजाजत देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: अगर आज ही से करते ये चार काम, जेब कभी नहीं रहेगी खाली
एक से ज्यादा बच्चे होने पर कपल के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाए इस पर बहस हो सकती है। यूसी ब्राउज़र के इस सर्वे में करीब 45 हजार यूजर्स ने अपनी राय रखी है। बढ़ती जनसंख्या की सीधा असर देश की तरक्की पर पड़ रहा है। देश की आधी आबादी सूखे से जूझ रही है। 2016 में WHO के एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत के हैं।
वॉटर एड संस्था की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के कुल जमीनी पानी का 24 प्रतिशत भारतीय उपयोग करते हैं। हम बारिश का सिर्फ 6 फीसदी पानी ही सुरक्षित रख पाते हैं। इन सारी समस्याओं की जड़ सिर्फ एक है- जनसंख्या। समय है जागने का और बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने का। चाहे इसके लिए सरकार को आगे आना पड़े या हमें और आपको।
यह भी पढ़ें: DhoniForever: सुर साम्राज्ञी ने कही इत्ती बड़ी बात, रो दिए धोनी फैन