
पंडित रामकृष्ण वाजपेयी
लखनऊ: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके इनरवियर का रंग कैसा हो। क्या कभी आपने सोचा है कि इसका कोई ज्योतिषीय प्रभाव भी हो सकता है। तो आपको बता दें कि किस दिन कौन सी ड्रेस पहननी है यह महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि ये आपने किस रंग के इनरवियर पहन रखे हैं।
दरअसल ज्योतिष में जो रंगों के चयन की बात हुई है वो ऊपर दिखने वाले ड्रेसेज के लिए नहीं है, बल्कि उस ड्रेस के लिए है जो शरीर को छूती है तो जाहिर सी बात है ये आपके इनरवियर ही हैं। तो बाहरी ड्रेस पर ही ध्यान न दें बल्कि इनरवियर का चयन भी पूरी इच्छा से करें।
युवतियां जब ड्रेस खरीदने जाती हैं तो उनकी नजर फैशन के ट्रेंडिंग कलर पर होती है या इस पर कि उनके ऊपर कौन सा रंग फबेगा। हम आपको बता रहे हैं कि ज्योतिष के लिहाज से आपको रंग के संबंध में क्या ख्याल रखना चाहिए। बल्कि आपको ये आजादी है कि आप ऊपर से ड्रेस चाहे जैसा पहनें, लेकिन इनरवियर का चयन ज्योतिष के मुताबिक खुद ही करें।
यह भी पढ़ें…दिग्विजय ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- मोदी सरकार में बढ़े आतंकी हमले
क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपके शरीर से चिपके रहने वाले ब्रा पैंटी, अंडर-वियर और बनियान आपकी किस्मत को आगे ले जा रहे हैं या गड्ढे में ढकेल रहे हैं। आपको खुशियां देने वाले हैं या निराशा डिप्रेशन की ओर ले जा रहे हैं।
आप स्टिक-ऑन, बिकनी, ब्वायशार्ट, ब्रीफ्स, हिप्स्टर्स, टैंगाज और थोंग्स चाहे जो पहनिये ये आपकी इच्छा है, लेकिन उसके कलर का सलेक्शन एस्ट्रोलाजी के हिसाब से करें। क्योंकि हम इनरवियर सलेक्ट तो कर लेते हैं उनका कंफर्ट भी देख लेते हैं लेकिन कभी इस बात पर गौर नहीं करते कि एस्ट्रोलाजी के हिसाब से उसका कलर क्या होना चाहिए।
यह भी पढ़ें…जागते रहो! चैन से सो रहे हैं तो जाग जाईये, यूपी पुलिस का ये सायरन सोने नहीं देगा
आइये हम आपको बताते हैं कि किस ग्रह का कौन सा रंग होता है सूर्य ग्रह का रंग लाल खून के जैसा, नारंगी या सुनहरा होता है। वहीं बृहस्पति का पीला। चंद्रमा और शुक्र का सफेद। मंगल का लाल रंग होता है तो शनि का काला और नीला। बुध का हरा और राहु का काला जबकि केतु का चितकबरा रंग होता है।
आप को लग रहा होगा कि हम आपको ये बात क्यों बता रहे हैं तो जान लीजिए कि इस तरह की जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है और ये कहीं और नहीं मिलेगी। ये सिर्फ आपको newstrack.com पर ही मिलेगी।
अब आते हैं दूसरी बात पर हम सभी की कुंडली में एक प्रधान ग्रह होता है जो हमें पूरी जिंदगी संचालित करता है। बाकी ग्रह आते जाते रहते हैं।
अब आप जानना चाहेंगे कि आपको कौन सा ग्रह संचालित कर रहा है ये कैसे जानें तो इसके लिए सबसे आसान है अपनी राशि जानना। राशियां भी कई बार दो होती हैं एक आपके जन्म की राशि दूसरी आपके नाम की राशि।
यह भी पढ़ें…झारखंड के 5 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि के दो..दो हजार रुपए भेजे गए
कुछ लोग कहते हैं अरे नाम में क्या रखा है तो जान लीजिए वो गलत हैं आपके नाम का प्रभाव सारी जिंदगी आपके ऊपर रहता है और साथ में जन्म राशि का भी।
यानी दो राशियों का प्रभाव आपके ऊपर रहता है और आपका आचरण चाहे अनचाहे उन राशियों के अनुरूप होता रहता है देखने की बात यह होती है कि उस समय आप पर कौन सी राशि प्रभावी है।
उदाहरण के लिए किसी की मेष राशि है तो उसका स्वामी गृह मंगल है। मंगल का पसंदीदा रंग लाल हुआ तो आपकी पसंद में भी किसी न किसी रूप में लाल रंग का प्रवेश हो जाता है। मंगल को पृथ्वी का कारक माना जाता है। इनका पसंदीदा दिन मंगलवार को भौमवार है।
यह भी पढ़ें…पाक ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर किया ये नेक काम
इसी तरह जिसकी वृषभ राशि है तो वृषभ राशि के स्वामी गृह शुक्र गृह है। शुक्र महाराज को राक्षसों का गुरु माना गया है। शुक्र का पसंदीदा रंग सफेद है। दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध हैं। बुध का रंग हरा है। बुध का दिन बुधवार है। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने का नियम है। बुध को गणेशजी का दिन भी माना गया है। गणेशजी को भी हरी दूब या दूर्वा चढ़ा कर पूजा की जाती है।
कर्क राशि के स्वामी गृह चन्द्र देव हैं। चन्द्र देव को सफेद रंग प्रिय है। उनका प्रिय दिन सोमवार है इसलिए चन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए लोग सोमवार को सफेद रंग के वस्त्र पहनते हैं।
सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य देव हैं। सूर्य ग्रह का रंग लाल खून के जैसा, नारंगी या सुनहरा होता है। इनका दिन रविवार होता है।
कन्या राशि के स्वामी बुध महाराज हैं। बुध को हरा रंग प्रिय है। मिथुन राशि और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं।
यह भी पढ़ें…कानपुर-बुंदेलखंड की इन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कमल खिलाने की तैयारी
तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र गृह हैं और शुक्र वृषभ राशि के भी स्वामी हैं। रंग सफेद है।
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल गृह हैं जो कि मेष राशि के भी स्वामी हैं। रंग लाल है।
धनु और मीन राशि के स्वामी गृह बृहस्पति हैं। इन्हें पीला रंग पसंद है। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए लोग साबूत हल्दी, पीले रंग के अन्न चने की दाल। बेसन के लड्डू का भोग लगाते हैं।
मकर और कुम्भ राशि के स्वामी शनि गृह हैं जिन्हें काला व नीला रंग पसंद है।
अब यहां ध्यान देने की बात यह है कि आपकी कुंडली किस राशि की है। और आपका नाम किस राशि से है। यदि मित्र राशि है तो कोई दिक्कत नहीं वरना आपके अंत: वस्त्रों का रंग आपकी जिंदगी के मायने बदलने लगेगा और आप ठगे से देखते रह जाएंगे।
अगर आपकी भी कोई जिज्ञासा है या कोई व्यक्तिगत प्रश्न पूछना चाहते हैं तो हमें ईमेल करें:-