
नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और कल यानी गुरुवार को चुनाव परिणाम आएंगे जिसके बाद साफ हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी। इससे पहले आए सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई गई।
अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन एग्जिट पोल्स को फर्जी करार दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क और चौकन्ना रहने का संदेश दिया है।
यह भी पढ़ें…मेरठ में बसपा नेता के बेटे को मारी गई गोली, मचा हडकंप!!!
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को एक ऑडियो मेसेज जारी कर कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे न्यूज चैनलों की ओर से प्रसारित एग्जिट पोल पर एनडीए को बहुमत मिलने के अनुमान पर ध्यान न दें।
कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं ,
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
जय हिन्द।
राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2019
राहुल गांधी ने ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया, ‘अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।’
यह भी पढ़ें…वैश्विक विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं है विश्व विद्युत आपूर्ति : अध्ययन
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने अपने ऑडियो संदेश में कहा था, ‘आप लोग अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।’