
मेरठ: यहां एक भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। महिला के साथ मारपीट को देखते हुए पति ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया लेकिन भाजपा नेता के सिर पर सत्ता का जुनून सवार था।
ये भी पढ़ें— पोलिंग स्टेशन के अंदर वोट डालते खिंची गई फोटो, प्रशासन बेखर
वहीं भाजपा नेता ने महिला के पति को भी बेरहमी से पीटा राहगीरों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो भाजपा नेता ने फिर महिला पर टूट पढ़े और महिला को इतना पीटा की महिला के कपड़े तक फट गए।
दरअसल आपको बता दें कि सारा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मतदूत चौराहे का है| भाजपा नेता के सिर पर इतना जुनून सवार था कि महिला को बीच सड़क में बेरहमी से पीटा बीच बचाव में महिला के पति को भी नहीं बख्शा है। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस भाजपा नेता के खिलाफ क्या एक्शन लेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
ये भी पढ़ें— ‘स्वरा भास्कर’ ने प्रज्ञा ठाकुर के भगवा लुक और हिन्दू धर्म के अपमान पर कसा तंज