मद्रास और केरल उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का निधन

मद्रास और केरल उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी सुभाषन रेड्डी का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 76 साल के थे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी को कुछ दिन पहले खराब स्वास्थ्य के करण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

हैदराबाद: मद्रास और केरल उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी सुभाषन रेड्डी का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 76 साल के थे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी को कुछ दिन पहले खराब स्वास्थ्य के करण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, भाजपा के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव में उठाएंगे सबरीमला मंदिर का मुद्दा :केरल भाजपा

राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नरसिम्हन, रेड्डी के आवास पर गये और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की  मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राव ने मुख्य सचिव को राजकीय सम्मान के साथ रेड्डी का अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया।

रेड्डी, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, मद्रास एवं केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और लोकायुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे।

भाषा

ये भी पढ़ें…क्या प्रधानमंत्री मोदी में केरल या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का साहस है: शशि थरूर