
upboard2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम कल घोषित किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी जिसमें उन्होंने कहा कि परिणाम जारी करने की तिथि 27 अप्रैल है।
यह भी पढ़ें… IPL 2019: कप्तान धोनी की CSK और रोहित शर्मा की MI आज आमने-सामने
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 2019 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 5806922 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। हाईस्कूल में इस बार करीब 32 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं इंटरमीडिएट के लिए 26 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यानी करीब 58 लाख स्टूडेंट्स को इस डेट का ब्रेसब्री से इंतजार था।
यह भी पढ़ें… सपना चौधरी की देसी लुक, गाय संग बिताये कुछ लम्हें
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 29 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे। यूपी बोर्ड की इस बार की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा 14 दिन और इण्टर की परीक्षा 16 दिन में समाप्त हो गई थी। पूर्व में अमूमन यह परीक्षाएं करीब दो माह तक चलती थीं।