आगरा में 19 मई को होगा विधानसभा का उपचुनाव

उन्होंने बताया  कि आगरा विधान सभा के विधायक श्री जगन प्रसाद गर्ग का गत् 10 अप्रैल को असामयिक निधन हो गया था।  जिसके कारण वहां उप चुनाव की आवश्यकता हुई है।

लखनऊ: निर्वाचन आयोग ने आगरा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज तारीख का एलान कर दिया। उपचुनाव आगामी 19 मई को कराया जाएगा।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंकटेश्वर लू ने बताया उप चुनाव की अधिसूचना 22 अप्रैल, को जारी होगी।

विधान सभा उप चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल,  नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल,  नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 मई,  (गुरूवार), मतदान 19 मई, 2019 (रविवार) तथा मतगणना 23 मई, 2019 (वृहस्पतिवार) को की जायेगी।

ये भी पढ़ें—देश तभी दमदार होता है जब सेना को स्वतंत्र फैसला लेने की छूट होती है : मोदी

उन्होंने बताया  कि आगरा विधान सभा के विधायक श्री जगन प्रसाद गर्ग का गत् 10 अप्रैल को असामयिक निधन हो गया था।  जिसके कारण वहां उप चुनाव की आवश्यकता हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आगरा लोक सभा का मतदान पहले ही पूर्ण हो चुका है और उस प्रक्रिया से अलग यह विधान सभा का उप चुनाव है।