अखिलेश यादव आज आजमगढ़ में नामांकन के बाद करेंगे जनसभा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ से सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मौजूदा सांसद हैं।

अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ से सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मौजूदा सांसद हैं।
उत्तर प्रदेश की ये हाई प्रोफाइल सीट पूर्वांचल की सियासत की चाबी है। लोकसभा चुनाव 2014 में प्रचंड मोदी लहर के बाद भी मुलायम सिंह यादव यहां से अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गए थे।

ये भी पढ़ें…अखिलेश यादव के ट्वीट पर राज्यपाल ने पत्र भेजकर जताई आपत्ति 

ये है अखिलेश यादव का पूरा कार्यक्रम
बसपा व रालोद के साथ गठबंधन कर भाजपा का गणित बिगाडऩे में लगे अखिलेश यादव लखनऊ से आकर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन करेंगे।

नामांकन के बाद बैठौली बाईपास पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सपा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव महासचिव बलराम यादव के अलावा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचन्द्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, पूर्वांचल प्रभारी घनश्याम चंद खरवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव बैठौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी के बाबतपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां से 3.45 बजे लखनऊ चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें…डिंपल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश यादव के साथ सतीश चंद्र मिश्रा भी रहे मौजूद