
मुंबई: यहां के सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिर गया है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं। ये ब्रिज सीएसटी रेलवे स्टेशन से जुड़ता है।
जानकारी के अनुसार फुटओवर ब्रिज गिरने बाद मलबे से 7 से 8 लोगों को निकाला गया है। बता दें सीएसटी रेलवे स्टेशन जाना माना स्टेशन है। ये ब्रिज आजाद मैदान को सीएसटी रेलवे स्टेशन को जोड़ता है।
ये भी पढ़ें— भीम आर्मी प्रमुख ‘आजाद’ आनंद हॉस्पिटल से दिल्ली रैली के लिए हुए रवाना
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब ब्रिज गिरा तो उसके नीचे कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा वहां कई गाड़ियां भी ब्रिज मौजूद थीं। प्लेटफॉर्म 1 बीटी लेन के पास ब्रिज गिरा है। जानकारी के मुताबिक घायल लोगों को पास के ही अस्पताल में ले जाया रहा है।
बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर 2017 में मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन (अभी प्रभादेवी स्टेशन) पर भी फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ हुई थी। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 50 लोग जख्मी हुए थे। हादसे के बाद कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। साथ ही लोगों के आने जाने के लिए सात महीने के रिकॉर्ड टाइम में नया पुल बनाया गया था।
हालांकि अभी तक मरने वालों और घायलों की कोई पुष्टि नहीं है।
ये भी पढ़ें— यहां कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही किया विरोध
इस खबर पर हम आपको अपडेट देते रहेंगे।