कनसाई टूरिज्म ब्यूरो ने आज एक ऑनलाइन वीडियो जारी किया। इसका मकसद देसी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आकर्षित करना है। इसके जरिए उन्हें बताया गया है कि शुक्रवार, 21 सितंबर की स्थिति के अनुसार सितंबर में टाइफून 21 के कारण हुए भारी नुकसान के बाद कनसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब काफी ठीक हो गया है और इसके परिचालन वापस चालू हो गए हैं। टायफून के बाद हवाई अड्डा बंद करना पड़ा था और इससे इस क्षेत्र में आने वाला पर्यटन काफी कम हो गया था। इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20180921005195/en/ |
|
(ग्राफिक : बिजनेस वायर) कनसाई क्षेत्र में चार सिंतबर को टायफून 21 आया था। इससे कनसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत कनसाई क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। रनवे पर पानी भर गया था और बिजली की कुछ इकाइयों के साथ पुल आदि क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे परिचालन बुरी तरह बाधित हुआ था। पर अब सेवा बहाल हो गई है। और टायफून से पहले की स्तर पर है। यह इस काम में लगे बहुत सारे लोगों के भारी समर्थन और सहायता से संभव हो पाया है। कनसाई टूरिज्म ब्यूरो ने भिन्न आर्थिक और पर्यटन संगठनों के साथ कनसाई के स्थानीय निकायों को भी जोड़ा है और पर्यटन से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उपायों का समर्थन किया है। वीडियो एशिया के बाकी हिस्से से कनसाई घूमने आने वालों को बताता है कि कनसाई हवाई अड्डा अब सामान्य हो गया है। अब जब हवाई अड्डों पर सामान्य परिचालन बहाल हो गया है तो चेयरमैन मसायोशी मत्सुमोतो और कनसाई टूरिज्म ब्यूरो के बाकी लोग एक बार फिर कनसाई में पर्यटकों का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वीडियो यहां देखें : http://welcomekansai.net/ https://youtu.be/HvvQhIcudn4 स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20180921005195/en/ |
मल्टीमीडिया उपलब्ध है : https://www.businesswire.com/news/home/20180921005195/en/ |
संपर्क : अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: कनसाई टूरिज्म ब्यूरो मुनेहिसा कुवाहरा / सुइची त्सुबोई, +81-6-6223-7200 tsuboi-shuichi@kansai.gr.jp http://kansai.gr.jp/ पता : ओसाका नकनोशिमा बिल्डिंग, 7एफ 2-2-2 नकनोशिमा, किता-कु, ओसाका 530-0005 |
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |