दिल्ली की जनता दिल्ली की बॉस

Published on July 4, 2018 by   ·   No Comments

आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक,

आज रोहतक में मिडिया से बातचीत करते हुए आप हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दिल्ली की जनता के अधिकारों पर माननीय सुप्रीम के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ये अकेले आम आदमी पार्टी की जीत नही बल्कि दिल्ली की जनता की जीत है | सत्य की जीत हुई है |

जयहिंद ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि अब तक भाजपा LG की आड़ में दिल्ली सरकार को तंग कर रही थी ,जनता के जनकल्याण कार्यों को नही करने दे रही थी |LG दिल्ली सरकार को भाजपा के इशारे पर परेशान कर रहे थे | जयहिंद ने साथ ही कहा कि दिल्ली की जनता के जो साढ़े 3 साल बर्बाद किये है उनके लिए जिम्मेदार कौन होगा ?