आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक,
आज आम आदमी पार्टी राज्य कार्यलय में पदाधिकारी मीटिंग प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद जी की अध्यक्षता में हुई |
प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीबीआई ने हरियाणा का विनाश कर दिया है , इन्होने हरियाणा को तोड़ने का काम किया है , अब आम आदमी पार्टी परिवार जोड़ने का काम करेगी |
जयहिंद ने कहा कि भाजपा के हरियाणा तोड़ो अभियान को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 जून से हरियाणा जोड़ो अभियान की शुरुआत कर रही है और इसकी तैयारी हर विधानसभा पर युद्ध स्तर की होगी | हरियाणा के प्रत्येक गाव तक प्रचार –प्रसार किया जायेगा |
जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता पुरे जूनून व जोश से प्रचार करेंगे | आम आदमी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं का क्रांतिकारी जूनून है |
नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में राजनीतिक क्रांतिकारी लाने जा रही है और परिवारवाद , जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म करेंगे |
जयहिंद ने कहा कि जयहिंद ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के कहे मुताबिक भूपेंदर सिंह हुड्डा का रथ चलेगा, जब बीजेपी चाबी भरेगी तभी उनका रथ चलता है |
नवीन जयहिंद ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि दिल्ली में जो कांग्रेस की स्थित है उससे तो लगता है की कांग्रेस दिल्ली में ICU में पड़ी है, जिसकी विधानसभा चुनाव में एक सीट तक नही जीत सकी उसके साथ गठबंधन सवाल ही नही उठता|
जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में राजनीतिक परिवर्तन करने का आगाज केजरीवाल जी हिसार रैली , रोड शो व कुरुक्षेत्र प्रशिक्षण सम्मेलन से कर चुके है |
इस मौके पर सभी लोकसभा संगठन मंत्री , जिला अध्यक्ष , महिला जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष , विधानसभा संगठन मंत्री मौजूद रहे