आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक,
आज कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री तलाश रहे हैं अपनी सुरक्षित विधानसभा सीट जहाँ से चुनाव लड़ा जाए ताकि उनकी भारी मतों से जीत दर्ज हो यह कहना है उन्होंने दावा किया कि वह करनाल में हार चुके हैं इसीलिए अपनी सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं यह रोड शो पुलिस वालों का रोड शो है मुख्यमंत्री को इतनी सारी सुरक्षा में नहीं बल्कि खुले में घूमना चाहिए आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष नवीन जयहिंद का 27 मई को कुरुक्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे जो कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में होगा जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ उनकी पार्टी के नेता गोपाल राय भी शिरकत करेंगे उन्होंने इनेलो पर प्रहार करते हुए कहा कि अभय चौटाला जो कह रहे हैं कि वह कार्यकर्ताओं को नौकरी देंगे उन्हें पता है कि किस केस में वह जेल में सजा भुगत रहे हैं
27 मई को कुरुक्षेत्र में नई अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी का प्रशिक्षण शिविर होगा जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे मीडिया से बातचीत करते हुए नवीन जयहिंद ने मोदी की भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा आज भाजपा सरकार को 4 साल हो गए हैं मगर 4 साल में भाजपा ने एक भी विकास कार्य नहीं किया। भाजपा के 4 साल में बवाल ही बवाल हुए हैं कोई भी विकास नहीं हुआ है चाहे किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग हो कुछ भी आज तक नया भाजपा ने किया नहीं है आज ना जाने कितने जवान देश की सीमा पर शहीद हो रहे हैं रोज जवानों के सिर को कलम किया जा रहा है ।
जयहिंद ने कहा कि इनेलो पार्टी भाजपा की बी टीम है और दोनों आपस में मिले हुए हैं।
जयहिंद ने कहा कि कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल अभय चौटाला सोनिया गांधी और तमाम विपक्ष के नेताओं के शामिल होने बारे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में कोई भी जा सकता है अगर किसी को बुलाया गया है तो वह अच्छी बात है इनेलो बसपा के गठबंधन पर बोले कि यह ज्यादा दिन चलने वाला गठबंधन नहीं है यह सब सेटिंग है।
जयहिंद ने कुरुक्षेत्र भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजकुमार सैनी हरियाणा प्रदेश के लोगों को जातियों में बांटने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी और यशपाल मलिक दोनों नूरा कुश्ती का खेल खेलकर दोनों सेटिंग किए हुए हैं और दोनों राजनीति का खेल खेल रहे हैं जो अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में इतने ज्यादा विकास कार्य हुए हैं हरियाणा में भी हो सकते हैं इसी मुद्दे को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के सामने रखेंगे और बताएंगे कि किस प्रकार से दिल्ली में इतने ज्यादा विकास कार्य हुए हैं।