Oscars 2018: 'ए फैनटास्टिक वूमन' बनी विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
'ए फैनटास्टिक वूमन' के निर्देशक सेबस्टन लेलिओ ने फिल्म की मुख्य अदाकरा, ट्रांसजेंडर स्टार डेनिएला वेगा के साथ पुरस्कार स्वीकार किया और उनकी बेहतरीन अदाकारी की सराहना भी की.
26 Shares
ईमेल करें
टिप्पणियां
Oscars 2018 : 'ए फैनटास्टिक वूमन' चुनी गई विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
नई दिल्ली: Oscars 2018 में चिली की 'ए फैनटास्टिक वूमन' को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है. निर्देशक सेबस्टन लेलिओ ने फिल्म की मुख्य अदाकरा, ट्रांसजेंडर स्टार डेनिएला वेगा के साथ पुरस्कार स्वीकार किया और उनकी बेहतरीन अदाकारी की सराहना भी की. पुरस्कार स्वीकार करते हुए लेलिओ ने अपने दोस्तों और कलाकारों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "मैं इसे आप सब के साथ साझा करता हूं."