पिछले 24 घंटे में सिक्किम के अलग अलग हिस्सों में हुई बारिश

Daily news network Posted: 2018-02-21 08:29:24 IST Updated: 2018-02-21 08:29:24 IST
पिछले 24 घंटे में सिक्किम के अलग अलग हिस्सों में हुई बारिश
संक्षिप्त विवरण

पुणे।

पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके और तटीय ओडिशा में अगले 24 घंटे में हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा।


इसके साथ ही कोलकाताल (गंगा पश्चिम बंगाल), पश्चिम उत्तर प्रदेश के बरेली, नयी दिल्ली, लुधियाना और पंजाब के अमृतसर, कच्छ के नलिया और कोंकण के रत्नागिरि में हल्के कोहरे का प्रभाव रहा।


रात का तापमान ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, गुजरात, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पूर्व राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रिकॉर्ड किया गया और नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय और मध्य महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।


पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में मौसम शुष्क रहा।