कैटरीना कैफ के पीछे लगाई असम के मुख्यमंत्री की तस्वीर, हुआ विवाद

Daily news network Posted: 2017-04-29 15:48:18 IST Updated: 2018-02-20 12:15:51 IST
कैटरीना कैफ के पीछे लगाई असम के मुख्यमंत्री की तस्वीर, हुआ विवाद
संक्षिप्त विवरण

गुवाहाटी।

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शनिवार को गुवाहाटी पहुंची। यहां कैटरीना कैफ इंडिया टुडे माइंड रॉक्स यूथ समिट में हिस्सा लेंगी। यह इवेंट विवांता में होगा। इवेंट में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सोनोवाल 21 वीं सदी के लिए असम: भविष्य के लिए कार्य विषय पर भाषण देंगे। 



इससे पहले इंडिया टुडे की ओर से आयोजित इवेंट इंडिया टुडे माइंड रॉक्स विवादों में घिर गया था,जब असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की तस्वीर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पीछे लगा दी गई थी। इसके बाद इंडिया टुडे ग्रुप ने पोस्टर चेंज कर दिया और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की तस्वीर कैटरीना कैफ के आगे लगा दी। इवेंट में हेमंत विश्व शर्मा,सौरव गांगुली और ए.महंता हिस्सा लेंगे।