मेघालय में जनसभाओं को संबोधित करेंगें राजनाथ सिंह

Daily news network Posted: 2018-02-19 14:25:29 IST Updated: 2018-02-19 14:33:11 IST
मेघालय में जनसभाओं को संबोधित करेंगें राजनाथ सिंह
संक्षिप्त विवरण

शिलांग।

केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह सोमवार को मेघालय में दो सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। सिंह ने एक टवीट कर कहा, 'प्रचार अभियान के लिए मेघालय जा रहा हूं और सोंगसाक तथा गारो पर्वतीय क्षेत्र में दक्षिणी तुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करूंगा।'

बता दें कि राजनाथ से पहले भाजपा के कई नेता यहां आ चुके हैं। जिसमें

निर्मला सीतारमण, के जे अल्फाेंस, स्मृति ईरानी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह

शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने राज्य की मुकुल संगमा सरकार पर घोटालों में

लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए राज्य के विकास के लिए भगवा पार्टी को वोट

देने की अपील की है।

शाह ने हाल ही में एक रैली में कहा था कि राज्य

की संगमा सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है और एक के बाद एक घोटालों में शामिल

है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर

मेघालय को एक मॉडल राज्य के तौर पर विकसित किया जाएगा। भाजपा ने कांग्रेस

पर चुनावों के ध्रुवीकरण का भी आरोप लगाया।

शनिवार को चुनाव प्रचार

के दौरान ईरानी ने कहा था कि अगर राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है

तो महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित महिला पुलिस बल

की स्थापना की जाएगी।

इस दैारान कांग्रेस ने भी भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि वह लोगों को हिंदुत्व के एजेंडे पर बांट कर राज्य में विभाजनकारी नीति अपना रही है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गाेगोई नेे भाजपा पर नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर कानून (जीएसटी), बेरोजगारी तथा अावश्यक वस्तुओं की कीमताें में बढ़ोत्तरी के मसले को उठाया।

मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना तीन मार्च को की जाएगी। यहां कांग्रेस ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं आैर भाजपा ने 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो सीटाें साेंगसाक तथा अमपाती से चुनाव लड रहे हैं।