5 दिन में इतना सस्ता हो गया है सोना, जानिए कीमत

Daily news network Posted: 2017-05-06 10:53:04 IST Updated: 2018-02-19 14:21:02 IST
5 दिन में इतना सस्ता हो गया है सोना, जानिए कीमत
संक्षिप्त विवरण

नई दिल्ली।

सोने की कीमतों में लगातार पांचवे दिन शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना 30 रुपए गिरकर 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह पिछले 7 हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में 270 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी,जो 6 हफ्तों का सबसे लो लेवल था। 



पिछले 5 दिनों में सोना 700 रुपए सस्ता हो गा है। वहीं चांदी के भाव में भी 50 रुपए की गिरावट आई है। चांदी की नई कीमत 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी की कीमत में गुरुवार को 650 रुपए की बड़ी गिरावट आई थी। इस गिरावट की वजह इंडस्ट्रियल यूनिट और क्वाइन मेकर्स के बीच मांग में आई कमी है। वहीं ट्रेडर्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में और डोमेस्टिक लेवल पर सोने की डिमांड कम होने से कीमतों में गिरावट आई है। 



सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों का अनुमान है कि अमरीका में जॉब आंकड़े अच्छे आएंगे,जिससे ब्याज दरों के बढऩे की संभावना मजबूत होगी। इससे वैश्विक रूख कमजोर बना हुआ है और कीमती धातु की मांग घट गई है। इसके अलावा घरेलू ज्वैलर्स की कमजोर मांग से सोने-चांदी की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। ग्लोबली बात करें तो सोना 0.78 फीसदी सस्ता होकर 1228 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 0.91 फीसदी सस्ती होकर 16.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।