अरुणाचल प्रदेशः राष्ट्रपति के सामने दो बार सम्मानित होने वाले राॅबिन हिबु

Daily news network Posted: 2018-02-19 15:34:52 IST Updated: 2018-02-19 16:26:35 IST
अरुणाचल प्रदेशः राष्ट्रपति के सामने दो बार सम्मानित होने वाले राॅबिन हिबु
संक्षिप्त विवरण

अरुणाचल प्रदेश के आर्इपीएस रॉबिन हिबु काे दूसरी बार राष्ट्रपति के सामने सम्मानित किया गया। शुक्रवार को रॉबिन हिबु को विशिष्ट सेवा पदक 2017-2018 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने सम्मानित किया। ये दूसरी बार था जब हिबु को एेसे किसी सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पहले हिबु को उत्कृष्ट सेवा के लिए 2009 – 2010 में राष्ट्रपति ने सम्मानित किया गया  था।

 



एेसा बहुत कम देखने को मिलता है कि एक ही व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति से दोबारा अपनी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित हो। इस मौके पर हिबु ने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। हिबु काे इससे पहले भी एेसे कर्इ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। हिबु को यूएन शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।



हिबु को यूएन के सेकेरेटरी कोफी आनंद के द्वारा यूएन पुलिस में कोसोवो और बोस्निया हर्ज़गोविना, यूगोस्लाविया में यूएन पुलिस कमांडर के रूप में अपने विशिष्ट काम के लिए सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें  अरुणाचल  प्रदेश के राज्यपाल जेजे सिंह आैर र्इटानगर के पूर्व राज्यपाल स्व. आर के शर्मा से गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।

इतना ही नहीं हिबू के अवार्डाे का लिस्ट यही खत्म नहीं हाेती है। इस लिस्ट में ये अवार्ड भी शामिल हैं-



- गुरु का लाडला पुरस्कार

- सामाजिक रत्न पुरस्कार

- राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार

- दिल्ली उध्दब साहित्य समाज सेवा सम्मन

- सर्वश्रेष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरस्कार (भारतीय समाचार पत्र संघ)

- एस्प्रिट डी का्रप्स  मेडल


आपकाें बता दें कि मौजूदा समय में राॅबिन हिबु दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ऑपरेशन) के रूप में सेवा कर रहे हैं।