भाजपा और माकपा ने किए त्रिपुरा में जीत के दावे

Daily news network Posted: 2018-02-19 19:59:53 IST Updated: 2018-02-19 19:59:53 IST
संक्षिप्त विवरण

अगरतला

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने के बाद सत्ताधारी माकपा और भाजपा दोनों ने जीत के अपने-अपने दावे किए हैं। लगभग 180 मतदान केंद्रों पर वीवीपैट लगी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी को छोड़कर बाकी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।


भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, महासचिव राम माधव, असम के मंत्री हिमांता बिस्व सरमा और पार्टी के अन्य नेताओं ने त्रिपुरा में मतदान के बारे में जानकारी ली है। देब ने यहां मीडिया से कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं। लोग त्रिपुरा में भाजपा की सरकार चाहते हैं। यह सुनिश्चित है कि भाजपा त्रिपुरा में अगली सरकार बनाएगी। इसके साथ ही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी त्रिपुरा इकाई के सचिव बिजन धर ने कहा कि वाम दल अगली सरकार के गठन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।