अगरतला।
उत्तरी त्रिपुरा के ढलाई जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में आधी रात तक मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान की समाप्ति तक करीब 89 प्रतिशत मत पड़े। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी गडबड़यिों और मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच अव्यवस्था के कारण इस समय तक वोट डाले गये।
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि रायमावैली विधानसभा क्षेत्र में 88.05 प्रतिशत , कमालपुर में 89.05 प्रतिशत , सूरमा में 88.80 प्रतिशत , अंबास्सा में 91.11 प्रतिशत , करमचर्रा में 81 प्रतिशत और चवमानु में 76.73 प्रतिशत मतदान हुआ। बहरहाल सभी राजनीतिक दलों ने तमाम दिक्कतों के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
त्रिपुरा विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनावों में 78.56 प्रतिशत वोट पड़े। जो पिछले चुनाव की तुलना में 14 प्रतिशत कम हैं। पिछली बार त्रिपुरा में 91.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। त्रिपुरा में अब तक कुल 9 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। त्रिपुरा में पहली बार विधानसभा चुनाव 1967 में हुए थे। तब विधानसभा की कुल 30 सीटें थी। उस वक्त 74.32 फीसदी मतदान हुआ था। इसके बाद अगले विधानसभा चुनाव 1972 में हुए।
उस दौरान 60 सीटों के लिए मतदान हुआ था। कुल वोट पड़े थे 67.36 फीसदी। अगला विधानसभा चुनाव 1977 में हुआ। उस वक्त कुल 79.51 फीसदी वोटिंग हुई थी। 1983 के विधानसभा चुनाव में 83.03, 1988 में 85.75, 1993 में 81.18, 1998 में 80.84, 2003 में 78.71 और 2008 में 91.22 फीसदी मतदान हुआ था। अगर वोटिंग ट्रेंड को देखें तो त्रिपुरा में 1972 में कम मतदान हुआए लेकिन इसके बाद 1988 तक लगातार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होती रही।