पुणे
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा।
मौसम विभाग के अनुसार त्रिपुरा के कैलाशहार, नई दिल्ली, अंबाला और हरियाणा के करनाल में शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे का प्रभाव रहा। विदर्भ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा जबकि गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
जबकि बिहार, पूर्व उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, गांगेय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में और साथ ही कोंकण, गोवा और तमिल के शेष स्थानों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
पश्चिम मध्य प्रदेश के बेतूल में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।