गुवाहाटी
अगर आप भी कहीं बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए ये खबर जान लेना है बेहद जारूरी वरना आपकों उठानी पड़ सकती है कई दिक्कत जी हां खराब मौसम की मार रेलवे झेल रहा हैं जिसके कारण दिल्ली से गुवाहाटी की ओर जाने वाली ट्रेनों के देर से चलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 18 घंटे की देर से चल रही थी।
गुवाहाटी से दिल्ली से जाने वाली 12505 नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे की देर से एनजेपी पहुंची। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली 14056 ब्रह्मपुत्र मेल आठ घंटे व लालगढ़ से डिब्रूगढ़ तक जाने वाली 15910 अवध-असम तीन घंटे की देरी से एनजेपी पहुंची। इसी तरह से नई दिल्ली के आनंद विहार से एनजेपी तक चलने वाली 12524 आनंद विहार-एनजेपी एक्सप्रेस 14 घंटे देर से चल रही थी।
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तथा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के कुछ हिस्सों में, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पडे। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा।
इसके साथ ही गुजरात , कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पचमढ़ी (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।