अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा ट्वीट कि करा बैठे खुद की फजीहत

- मुंबई इंडियंस की हार से निराश अमिताभ बच्चन ने इसके लिए अंपायर के फैसले को जिम्मेदार ठहराया।
मुंबई।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन क्रिकेट प्रशंसक हैं। इस वक्त आईपीएल सीजन 10 चल रहा है। अमिताभ बच्चन आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम को सपोर्ट करते हैं। सोमवार को आईपीएल सीजन 10 का 28 वां लीग मैच खेला जा रहा था। मुकाबला मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजायंट्स के बीच था। मुकाबला काफी रोमांचक था।
T 2504 - That was a wide ball in the last over, by miles !! Not giving it has cost MI the game .. !! AAAARRRRGGGGHHHHHH !!! pic.twitter.com/GHj5mRK2dY
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 24, 2017
मुकाबले में हर गेंद के बाद पासा पलट रहा था हालांकि अंत में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे सुपरजायंट्स ने 3 रन से मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस की हार से निराश अमिताभ बच्चन ने इसके लिए अंपायर के फैसले को जिम्मेदार ठहराया। अमिताभ बच्चन के मुताबिक आखिरी ओवर में अंपायर ने एक गेंद को वाइड करार नहीं दिया,इस कारण मुंबई इंडियंस की टीम हार गई। अमिताभ ने ट्वीट किया, आखिर ओवर में वह वाइड गेंद थी। उसे वाइड न करार देने की कीमत मुंबई इंडियंस को चुकानी पड़ी।
@SrBachchan Sorry Mr #Bachchan you are an expert actor. I respect it, but not an #umpire on field. Respect it #MIvsPune #MIvRPS #ipl #VIVOIPL
— Vikant Sahay (@vikantsahay) April 24, 2017
इस ट्वीट के बाद अमिताभ बच्चन की मौज ली जाने लगी। क्रिकेट प्रशंक उनके क्रिकेट के ज्ञान का मजाक बनाने लगे। लोग कमेंट कर उनकी खिंचाई करने लगे। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, आप क्रिकेट सीखिए,सर। वह वाइड गेंद नहीं थी। एक और यूजर ने लिखा,मिस्टर बच्चन,सॉरी। आप एक एक्सपर्ट एक्टर हैं। मैं आपका सम्मान करता हूं लेकिन फील्ड पर आप अंपायर नहीं थे,इसका सम्मान कीजिए। सोमवार रात हुई मैच में पुणे के खिलाफ मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी लेकिन आखिरी गेंद पर हरभजन सिंह की ओर से जड़े गए छक्के के बाद भी टीम को 3 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।