जनता को धमकी दे रही है त्रिपुरा की माणिक सरकार

Daily news network Posted: 2018-02-16 20:32:45 IST Updated: 2018-02-16 20:32:45 IST
  • भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा की सत्तारूढ़ पार्टी माकपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके कार्यकर्ता यह अफवाह उड़ा रहे हैं कि वह इस बात का पता लगा लेंगे कि किसने किस पार्टी को वोट दिया है।

अगरतला

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा की सत्तारूढ़ पार्टी माकपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके कार्यकर्ता यह अफवाह उड़ा रहे हैं कि वह इस बात का पता लगा लेंगे कि किसने किस पार्टी को वोट दिया है।


भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की है। गुरुवार को भाजपा ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पिछले कई चुनावों में माकपा यहां ‘बड़े पैमाने पर हेराफेरी’ और अफवाह फैलाकर मतदाताओं को डराने और हिंसा कर चुनावी प्रक्रिया को बाधित कर रही है। इन अफवाहों के अनुसार अगर कोई भाजपा को मतदान करता है तो इवीएम मशीन से तेज आवाज आएगी और प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कैमरा लगे होंगे जिसके जरिए माकपा के कार्यकर्ता चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने में सक्षम होंगे। भाजपा ने दावा किया है कि इस अफवाह ने राज्य में पकड़ बना ली है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं को वीवीपैट मशीन के बारे में और अन्य चीजों के बारे में शिक्षित करने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया है।