चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी त्रिपुरा दौरे पर, ऊनाकोटी में करेंगे रैली

Daily news network Posted: 2018-02-16 09:34:05 IST Updated: 2018-02-16 09:34:05 IST
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी त्रिपुरा दौरे पर, ऊनाकोटी में करेंगे रैली
  • त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज त्रिपुरा दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार के तहत ऊनाकोटी जिले में एक जनसभा संबोधित करेंगे।

अगरतला।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज त्रिपुरा दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार के तहत ऊनाकोटी जिले में एक जनसभा संबोधित करेंगे। बता दें कि त्रिपुरा में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही वे रामकृष्ण कॉलेज स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे एक चुनाव सभा को संबोधित करेंगे।


त्रिपुरा में हमेशा से मुख्य विपक्षी दल रही कांग्रेस इस बार चुनावी मैदान में कहीं नजर नहीं आ रही है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा आैर माकपा के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच आज त्रिपुरा चुनाव प्रखर के आखिरी दिन राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे।


देश में अपने अस्तिव को बचाने में जुटी कांग्रेस के लिए यह चुनाव किसी जंग से कम नहीं है। कांग्रेस इसे बड़ी चुनौती के रूप में देख रही है। हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव और राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन ने पार्टी में नई ऊर्जा जरूर भरने का काम किया है। वहीं, पिछले चुनाव में राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और माकपा के बीच रहा था, लेकिन विधानसभा चुनाव 2018 में यह त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।18 फरवरी को त्रिपुरा की 60 सदस्यी विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसका परिणाम तीन मार्च को घोषित होगा। कांग्रेस ने 56 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।


बहरहाल भाजपा त्रिपुरा में अपने मुकाबले के रूप में माणिक सरकार को देख रही है। जहां पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार का प्रमुख चेहरा रखा। केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा पूर्वोत्तर में अपने पैर परासने की शुरुआत त्रिपुरा से करना चाहती है। चुनाव के मद्देनजर पीएम ने दो बार त्रिपुरा का दौरा किया और चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर माणिक सरकार रहे। ऐसे में प्रदेश की कमान संभाले हुए मुख्यमंत्री माणिक सरकार को कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है